Amazon India पर राम मंदिर प्रसाद के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है, जिसके बाद भारत सरकार की एजेंसी केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ऐमेजॉन सेलर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पर भारी जुर्माना लगाया है.
एजेंसी ने पाया है कि ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साधारण मिठाई को राम मंदिर प्रसाद के नाम पर सेल किया जा रहा था.
ऐमेजॉन के सेलर ने राम मंदिर ट्रस्ट से भी इसको लेकर कोई अप्रूवल नहीं लिया था. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म एक मिठाई सेल कर रहा था, जिसपर 'राम मंदिर प्रसाद' का टैग इस्तेमाल किया था.
ऑनलाइन दुनिया में कई ऐसे सेलर हैं, जो दावा करते हैं कि वह अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद सेल कर रहे हैं. इसके लिए वह अलग-अलग दावे भी करते हैं.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क