सस्ते गैजेट्स की एंट्री, स्वदेशी AI+ के TWS और Smartwatch लॉन्च, कीमत ₹699 से शुरू

Ai+ ने भारत में न्यू प्रोडक्ट को अनवील कर दिया है, जिनके नाम NovaPods और NovaWatch हैं. कंपनी ने WearBuds नाम की स्मार्टवॉच भी अनवील की है, जिसके अंदर TWS को रखा जा सकेगा. साथ ही इसमें लाइव ट्रांसलेशन और ChatGPT की सुविधा मिलेगी. कीमत और स्पेसिफिकेशन्स केबारे में जानते हैं.

Advertisement
AI Plus Smartwatch भारत में लॉन्च. (Photo:aiplusstore.com) AI Plus Smartwatch भारत में लॉन्च. (Photo:aiplusstore.com)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

AI+ ने भारत में अपने न्यू गैजेट को अनवील कर दिया है, जिनमें पॉड्स और स्मार्टवॉच आदि के नाम शामिल हैं. इसमें WearBuds का नाम भी शामिल है, जो 2-1 प्रोडक्ट है. इसमें स्मार्टवॉच और TWS एक साथ आते हैं. 

कंपनी ने एक न्यू स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने जा ऐलान किया है, जिसा नाम Pulse 2 होगा और यह लॉन्चिंग 2 मार्च को होगी. इसके अंदर 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी दी जाएगी. 

Advertisement

AI+ की Nova Pods लाइनअप की कीमत 

AI+ ने Nova Pods लाइनअप के तहत Go, Pro और Clips को अनवील किया है. गो प्रोडक्ट की कीमत 699 रुपये है, जबकि Pods Pro को 1999 रुपये में अनवील किया है. इसके अलावा Nova Pods Clip की कीमत 3,999 रुपये है. 

AI+ ने तीन स्मार्टवॉच भी लॉन्च की 

AI+ ने तीन स्मार्टवॉच को भी अनवील किया है, जिनके नाम Active, Wearbuds और KidS4G नाम दिया है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि Wearbuds में TWS रखने की जगह दी है. 

बेहद खास है Wearbuds 

Wearbuds असल में एक 2-1 प्रोडक्ट है, जिसको स्मार्टवॉच और TWS का कॉम्बीनेशन से तैयार किया है. यहां स्मार्टवॉच चार्जिंग केस के रूप में भी काम करती है, जिसके अंदर TWS बड्स को रखा जा सकेगा. 

Wearbuds की कीमत और स्पेसिफिेकेशन्स 

Advertisement

Wearbuds की कीमत 7,999 रुपये है. इसमें 1.43 Inch का AMOLED डिस्प्ले दिया है. इसमें 2GB का म्यूजिक स्टोरेज मिलेगा. इसमें म्यूजिक को स्टोर कर सकते हैं और इससे स्मार्टफोन पर निर्भरता कम होती है. 

Wearbuds में रियल टाइम हेल्थ ट्रैकिंग सुविधा मिलती है. इसमें ChatGPT और AI लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा दी है, जो इसकी यूटिलिटी को बढ़ाने का काम करती है. 

2 ंमार्च को लॉन्च होगा AI+ Pulse 2

AI+ Pulse 2 को लॉन्च किया जाएगा. अपकमिंग स्मार्टफोन के 50MP का AI डुअल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसमें 6000mAh की बैटरी होगी, जो एक बार फुल चार्जिंग के बाद फुल डे का बैटरी बैकअप दे सकेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement