6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल

स्वदेशी कंपनी AI+ ने अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. ये सस्ता स्मार्टफोन है, लेकिन फीचर्स काफी महंगे वाले हैं. 6,000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाले फोन आम तौर पर 10 हजार रुपये से शुरू होते हैं. लेकिन इस कंपनी ने 6000 के अंदर पेश किया है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.

Advertisement
AI Plus Pulse 2 AI Plus Pulse 2

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक और नया नाम जुड़ गया है. स्वदेशी कंपनी Ai+ ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 लॉन्च कर दिया है. यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और सेल 11 मार्च से Flipkart पर शुरू होगी.

Advertisement

डिस्प्ले और डिजाइन

Ai+ Pulse 2 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस कीमत में 120Hz स्क्रीन मिलना बड़ी बात मानी जा रही है. कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी और स्मूद स्क्रीन में से एक है. फोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है और अलग अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Unisoc T615 प्रोसेसर पर काम करता है. रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और लाइट गेमिंग के लिए यह चिपसेट ठीक माना जाता है. फोन Android 16 पर चलता है, जो इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च होने वाले बजट फोन्स में शामिल करता है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा दिया गया है. कंपनी का कहना है कि AI मोड कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करेगा. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है.

Advertisement

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6000mAh बैटरी. इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी कम ही देखने को मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकाल सकती है. इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

स्टोरेज और अन्य फीचर्स

Ai+ Pulse 2 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ड्यूल सिम सपोर्ट और 4G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

किसके लिए है यह फोन?

अगर आप 6 हजार रुपये के आसपास बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा चाहते हैं, तो Ai+ Pulse 2 एक मजबूत विकल्प बन सकता है. यह खासकर स्टूडेंट्स और बेसिक यूजर्स के लिए बनाया गया फोन लगता है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद स्क्रीन चाहिए.

बजट सेगमेंट में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. Redmi, Lava और itel जैसे ब्रांड्स के बीच Ai+ Pulse 2 अपनी बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के दम पर जगह बनाने की कोशिश करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement