AC में स्विंग फ्लैप चलाना चाहिए या नहीं? कूलिंग से पावर सेविंग तक, एक्सपर्ट ने बताया सच

एयर कंडीशनर (AC) के अंदर एक फ्लैप स्विंग दिया जाता है. इसको रिमोट के जरिए ऑन या ऑफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि AC के फ्लैप स्विंग मोड को ऑन करके AC का चलाना चाहिए या नहीं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
AC में दिया गया स्विंग फ्लैप चलाना चाहिए. (Photo: Ai Geneated AC में दिया गया स्विंग फ्लैप चलाना चाहिए. (Photo: Ai Geneated

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST

एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बहुत से घरों में होता है. AC के रिमोट पर कई बटन होते हैं, जिनमें से कई के बारे में बारे में बहुत से लोगों को जानकारी तक नहीं है. AC में एक स्विंग फ्लैप दिया जाता है, जो आमतौर पर हवा की दिशा को मोड़ने का काम करता है.

विंडो और स्प्लिट AC में दोनों ही फ्लैप स्विंग नाम का फीचर होता है. इसको रिमोट से ऑन और ऑफ किया जा सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि यह मोड बड़े काम का है. इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं. आइए एक-एक करके इसके बारे में जानते हैं. 

Advertisement

Swing Mode ऑन करने के फायदे

AC में दिया गया स्विंग मोड बड़े ही काम का साबित होता है. एक बार ऑन करने के बाद कूलिंग पूरे कमरे के में सर्कुलेट होती है. यह कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है. 

ठंडी हवा सीधे शरीर पर नहीं लगती 

AC में दिए गए स्विंग फ्लैप की मदद से ठंडी हवा सीधा शरीर पर नहीं लगती है. ऐसे में लोगों को ज्यादा कंफर्ट मिलता है. साथ ही यह फ्लैप कमरे में ठंडी हवा को सर्कुलेट होने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: AC में मेकैनिक ने डाल दी गलत गैस तो लग सकती है आग, ऐसे करें चेक

कब ऑन करना चाहिए स्विंग मोड

  • दिन में जब कमरे में कई लोग होते हैं. 
  • बड़े कमरा साइज होने पर यूज करें. 
  • कमरे को एक सामान ठंडा करने के लिए.
  • AC को जब पहली बार चालू रखते हैं. 

क्या बिजली की होती है सेविंग 

Advertisement

AC के स्विंग फ्लैप से पावर सेविंग होती है या नहीं, उस पर दो राय हैं. कई एक्सपर्ट का मानना है कि फ्लैप से बेहतर कूलिंग मिलती है और AC इलेक्ट्रिसिटी पावर की सेविंग करता है. हालांकि कुछ लोग मानते हैं कि फ्लैप घुमाने के लिए मोटर का यूज होता है, जो बिजली पर चलती है, जिससे बिजली खपत बढ़ जाती है.  

AC में स्विंग मोटर को लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने की वजह से वह खराब भी हो सकती है. फिर मोटर इस्तेमाल होने पर आवाज दे सकता है. इसके बाद यह कमरे में सोने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »