3 June 2026
Photo: AI
जब AC की सर्विसिंग के समय कूलिंग बढ़ाने के लिए उसमें रेफ्रिजरेंट गैस भरी जाती है, अगर AC में गलत गैस डाल दी जाए, तो बड़ा नुकसान हो सकता है.
Photo: Unsplash
रेफ्रिजरेंट गैस AC के कंप्रेसर के साथ काम करती है. अगर गलत गैस डाल दी जाए, तो कंप्रेसर ओवरलोड होकर फट भी सकता है.
Photo: Unsplash
अगर तकनीशियन गलती से ज्यादा प्रेशर वाली गैस भर दे, तो AC के कॉपर पाइप उस दबाव को नहीं झेल पाएंगे. इससे पाइप लीक हो सकते हैं या फट सकते हैं.
Photo: Unsplash
कंप्रेसर का काम गैस को पंप करना होता है. अगर गलत रेफ्रिजरेंट डाल दिया जाए, तो वह सिस्टम के अंदर सही तरीके से काम नहीं करेगा. इससे गैस लीक होने का खतरा बढ़ सकता है.
Photo: Unsplash
अगर छोटे कैपेसिटी वाले AC में ज्यादा पावर वाला रेफ्रिजरेंट भर दिया जाए, तो इनडोर यूनिट की पाइपों पर बर्फ जम सकती है. इससे AC खराब भी हो सकता है.
Photo: Unsplash
अपने AC की आउटडोर यूनिट पर लगा स्टिकर देखें. उस पर AC के लिए सही रेफ्रिजरेंट या गैस का नाम लिखा होता है. सर्विसिंग के समय हमेशा उसी गैस का इस्तेमाल करवाएं.
Photo: Unsplash
AC में इस्तेमाल होने वाली गैस के नाम आमतौर पर इस तरह लिखे होते हैं R-410A, R-32, R-22.
Photo: Unsplash