How To Change Address In Aadhar : आधार सेंटर पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार, घर बैठे मोबाइल से बदलें पता व फोन नंबर

How To Change Address In Aadhar and mobile number : आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर और घर का पता बदलवाने के लिए आधार सेंटर्स के बाहर इंतजार नहीं करना होगा. अब मोबाइल ऐप की मदद से घर बैठे ही ऑनलाइन काम होगा. अब न्यू आधार ऐप की मदद से घर बैठे ही बदल सकेंगे एड्रेस और फोन नंबर. मोबाइल ऐप पर क्या प्रोसेस है, उसको वीडियो में देख सकेंगे.

Advertisement
Aadhaar App की मदद से बदल सकेंगे एड्रेस और फोन नंबर. (Photo: UIDAI) Aadhaar App की मदद से बदल सकेंगे एड्रेस और फोन नंबर. (Photo: UIDAI)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

आधार कार्ड पर पता और मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए लोगों को आधार सेंटर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है. अब आप घर बैठे आधार कार्ड पर घर का पता और मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं. 

दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) न्यू आधार ऐप को पेश कर चुका है, जिसमें कई कमाल की सर्विस को शामिल किया है. न्यू आधार ऐप एंड्रॉयड और आईफोन के लिए उपलब्ध है. 

Advertisement

X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर आधार नाम के अकाउंट ने एक पोस्ट किया है. पोस्ट में बताया है कि आधार ऐप की मदद से एड्रेस और मोबाइल नंबर को आसानी से चेंज किया जा सकता है. इसके लिए आपको बारिश के दौरान कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. 

आधार पोस्ट में देखें पूरा प्रोसेसर 

पोस्ट में लिखा है कि अब आधार ऐप की मदद से पता बदलना आसान हो चुका है. सिर्फ डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, फेस ऑथेंटिकेट करना होगा. आसान से प्रोसेस की मदद से घर बैठे पता बदल सकेंगें. 

मोबाइल फोन में इंस्टॉल करना होगा 

न्यू आधार ऐप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करें. इसके बाद ऐप में आधार कार्ड नंबर की मदद से लॉगइन करना होगा. 

प्रोसेस में आगे बढ़ें 

इस ऐप के अंदर ही सेवाएं/सर्विस नाम का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट और पता अपडेट का ऑप्शन मिलेगा. 

Advertisement

इतने रुपये लगेगी फीस 

आधार कार्ड पर नया पता अपडेट करने के लिए पता वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद प्रोसेस पूरा करने के बाद 75 रुपये की फीस भी देनी पड़ेगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »