Advertisement

टेक न्यूज़

पुराने मोबाइल को मिलेगी नए फोन जैसी स्पीड और बैटरी बैकअप, करना हैं ये 5 काम

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST
  • 1/7

आज के समय में लगभग हर एक मोबाइल ब्रांड अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा कर चुके हैं. ऐसे में बहुत से लोग अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे हैं. (Photo: Unsplash)

  • 2/7

दरअसल, स्मार्टफोन के अंदर कुछ खास सेटिंग्स होती हैं, जिनकी मदद से पुराने फोन की बैटरी को बढ़ाया जा सकता है और स्पीड भी बेहतर कर सकते हैं. (Photo: Unsplash)

  • 3/7

स्मार्टफोन की स्पीड बेहतर करने के लिए सबसे पहले मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) अपडेट कर लें. मोबाइल अपडेट करने के लिए फोन की सेटिंग में जाएं. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 4/7

स्मार्टफोन की स्पीड बेहतर करने के लिए जरूरी है कि उसकी स्टोरेज को खाली रखें. अगर स्टोरेज फुल हो चुकी है तो मोबाइल की स्पीड प्रभावित हो सकती है. गैर जरूरी फोटो को रेगुलर क्लीन करते रहना चाहिए.  (Photo: Unsplash)
 

  • 5/7

स्मार्टफोन में मौजूद गैर जरूरी ऐप्स को डिलीट कर दें. कई बार ज्यादा ऐप्स होने की वजह से मोबाइल स्पीड स्लो हो जाती है. (Photo: Unsplash)

  • 6/7

पुराना स्मार्टफोन स्लो हो गया है, तो उसकी स्पीड बेहतर हो सकेगी. कैशे करने के लिए सेटिंग्स के अंदर जाना होगा. हर मोबाइल के अंदर कैशे डिलीट करने के अलग-अलग ऑप्शन हैं. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 7/7

पुराने स्मार्टफोन की स्पीड स्लो हो गई है, तो मोबाइल के डाउनलोड्स फोल्डर में जाएं. वहां डाउनलोड्स कंटेंट को डिलीट कर दें. जरूरी कंटेंट को अलग फोल्डर में सेव कर लें. (Photo: Unsplash)

Advertisement
Advertisement