Advertisement

टेक न्यूज़

Upcoming Mobile Nov 2026: नवंबर में न्यू लॉन्चिंग, Xiaomi से OnePlus तक ने की तैयारी

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST
  • 1/7

नवंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है और साल 2026 खत्म होने में अब सिर्फ दो महीने रह गए हैं. इस महीने के दौरान कई ब्रांड अपने-अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं. (Photo: AI Generated)

  • 2/7

नवंबर महीने के दौरान Xiaomi से लेकर OnePlus तक ने बड़ी तैयारी करके रखी है. इसमें फ्लैगशिप हैंडसेट भी शामिल हैं. आइए एक-एक करके जानते हैं. (Photo: Unsplash) 

  • 3/7

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में बीते सितंबर महीने में लॉन्च किया जा चुका है. अब इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया  जाएगा, जिसके लिए नवंबर को चुना है. हालांकि अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है. इस सीरीज में दो डिस्प्ले मिलेंगे, जिसमें एक फ्रंट और दूसरी बैक पैनल पर है. इसमें 200MP का कैमरा दिया जाएगा. (Photo:Xiaomi)

Advertisement
  • 4/7

iQOO 16, एक फ्लैगशिप हैंडसेट है. इस स्मार्टफोन में दमदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर मिलेगा. भारत में यह स्मार्टफोन नवंबर के आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. iQOO 16 में 6.85 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. (Photo:iQOO)

  • 5/7

OnePlus 16 चीन में लॉन्च हो चुका है और अब वह भारत में लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 16 को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. यह एक पावरपुल फोन है, जो भारत में काफी पॉपुलर भी है. साथ ही OnePlus 16R भी दस्तक देगा. दोनों ही फोन में पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. (Photo:OnePlus)

  • 6/7

Motorola Signature 27, असल में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसका टीजर आउट कर दिया है और जल्द ही लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया जाएगा. इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल किया है. इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसमें 200MP का रियर कैमरा मिलेगा. (Photo: Motorola)

Advertisement
  • 7/7

Realme 17 Pro सीरीज भी नवंबर में लॉन्च हो सकता है. इसमें 10,000mAh की बैटरी, 200MP का कैमरा और 165Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. यह एक परफॉर्मेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन होगा. (Photo:Realme)

Advertisement
Advertisement