Advertisement

टेक न्यूज़

क्या काम करता है ट्रंप की पत्नी के साथ दिखने वाला ये रोबोट

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:15 PM IST
  • 1/7

मेलानिया ट्रंप के साथ दिखा ये रोबोट 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ हाल ही में एक रोबोट नजर आया था. ये वीडियो इंटरनेट पर  वायरल भी रहा है. इस रोबोट ने मेलानिया ट्रंप के साथ एक ग्लोबल समिट में एंट्री भी की थी. ये रोबोट AI की मदद से काम करता है और इसको अमेरिकी कंपनी फिगर एआई ने डेवलप किया है. (Photo: AP)

  • 2/7

फिगर 03 कंपनी का लेटेस्ट वर्जन 

रोबोट कंपनी का फिगर 03 लेटेस्ट वर्जन है. कंपनी ने ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट डिटेल्स में बताया है कि यह थर्ड जनरेशन ह्यूमॉनयड रोबोट है. इसको घरों के लिए तैयार किया गया है और यह इंसानों जैसे काम को कर सके. इसके अलावा इनको फैक्टरी और अन्य कामों में भी यूज किया जा सकता है.

  • 3/7

अमेरिकी कंपनी ने किया है तैयार 

Figure कंपनी का ये रोबोट जब मेलानिया ट्रंप के साथ नजर आया तो कॉन्फ्रेंस में शामिल सभी डेलिगेशन का स्वागत किया और उनकी स्थानीय लैंग्वेज बोली. इसमें भारतीय संस्कृति का स्वागतम भी बोला है. 

Advertisement
  • 4/7

नेक्स्ट जनरेशन विजन सिस्टम यूज किया 

फिगर 03 रोबोट के साथ कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन विजन सिस्टम को शामिल किया गया है. न्यू सिस्टम की मदद से रोबोट हाई-फ्रीक्वेंसी विजुओमोटर कंट्रोल के लिए तैयार किया गया है.

  • 5/7

फिगर 03 की डिटेल्स 

  • ऊंचाईः 5 फीट 8 इंच 
  • वजनः 61 किलोग्राम 
  • पेलोड: 20 किलोग्राम 
  • रनटाइमः 5 घंटे 
  • सिस्टमः इलेक्ट्रिक 

  • 6/7

नया कैमरा आर्किटेक्चर

रोबोट का नया कैमरा आर्किटेक्चर दोगुना फ्रेम रेट, एक-चौथाई लेटेंसी और प्रति कैमरा 60% अधिक वाइड फील्ड व्यू देता है. इस सिस्टम को एक कॉम्पैक्ट बॉडी में सेट किया गया है. ह्यूमनॉयड रोबोट के हर एक हाथ में एक इनबिल्ट पाम कैमरा शामिल किया गया है, जिसमें वाइड फील्ड व्यू और लो लेटेंसी सेंसिंग होती है. यह सिस्टम बेहतर ग्रिप प्रोवाइड कराता है. 

Advertisement
  • 7/7

कहां-कहां करें यूज 

कंपनी ने ऑफिशिल पोर्टल पर इस रोबोट को लेकर वीडियो और फोटो जारी किए हैं, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे यह घर, किचन आदि में यूज किया जा सकता है. साथ ही यह कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन आदि ऑपरेट कर सकता है. 

Advertisement
Advertisement