एलॉन मस्क चीन के एक समिट में पहुंचे
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क हाल ही में चीन में एक समिट के दौरान पहुंचे. इस दौरान उनके साथ अमेरिका और चीन के बड़े बिजनेसमैन भी शामिल रहे. (Photo: AFP)
एलॉन मस्क का स्मार्टफोन
चीन के समिट में शामिल हुए मस्क के हाथ में एक खास हैंडसेट नजर आया, जिसकी मदद से वह फोटोग्राफी कर रहे हैं. उन्होंने चारों तरफ घूमकर वीडियो शूट किया. (Photo: Reuters)
मस्क के वीडियो हो रहे वायरल
बीजिंग में अमेरिका और चीन के बड़े बिजनेस लीडर्स के लिए एक स्टेट बैंक्वेट आयोजित किया गया. इसी इवेंट में एलॉन मस्क भी पहुंचे थे और उनके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. (Photo: AFP)
मस्क के हाथ में दिखा आईफोन
एलॉन मस्क के हाथ में नजर आने वाला हैंडसेट ब्लू है, जो धूप में ब्लैक नजर आ रहा था. इसमें तीन रियर कैमरा और और फ्लैश लाइट साफ नजर आ रही है. यह हैंडसेट iPhone 17 Pro Max है. (Photo: Apple)
ऐपल का लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट
iPhone 17 Pro Max, असल में ऐपल का लेटेस्ट फ्लैगशिप हैंडसेट है. यह हैंडसेट भारत में भी सेल होता है. ऐपल ने इसमें कई पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. (Photo: Apple)
iPhone 17 Pro Max की कीमत
iPhone 17 Pro Max भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये है, जिसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है, जिसमें 2TB स्टोरेज मिलती है. (Photo: Apple)
iPhone 17 Pro Max का कैमरा
iPhone 17 Pro Max में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें तीनों ही कैमरे 48MP-48MP मिलते हैं. 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. (Photo: Apple)