घर में खाना पकाने के लिए अधिकतर लोग LPG गैस या PNG का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी सेफ्टी का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. गैस के साथ लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है. मार्केट में एक स्मार्ट कुकर मौजूद है, जो सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है और इलेक्ट्रिसिटी पर काम करता है. (Photo: AI Generated)
ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के कई ऑप्शन मौजूद हैं, जिनके अंदर राजमा से लेकर चिकन बिरयानी तक को आसानी से बनाया जा सकता है. आइए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर क्या हैं, कैसे इस्तेमाल करते हैं और कितनी कीमत में आते हैं. (Photo: Amazon.in)
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के मार्केट में ढेरों ऑप्शन हैं, जो गैस पर काम करने वाले कुकर से काफी अलग होते हैं. इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर पर कुछ मोड्स होते हैं, जिनको खासतौर से खाने की डिश के लिए तैयार किया जाता है. (Photo: Amazon.in)
उदाहरण के तौर पर राइस पुलाव, चिकन बिरयानी, चिकन करी, मटन करी, मैनुअल, रिहीट, दाल, राजमा, सूप, आदि के प्रीसेट ऑप्शन होते हैं. ये आपके खाने को ओवरकुकिंग से बचाते हैं. (Photo: Unsplash)
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के अंदर टेम्प्रेचर और टाइमिंग को मैनुअली भी कंट्रोल करने का ऑप्शन मिलता है. ताकी अपनी पसंद के मुताबिक, कम ज्यादा पकाया जा सकेगा. (Photo: Unsplash)
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मदद से घर में केक और सूप आदि को तैयार किया जा सकेगा. अन्य खूबी की बात करें तो खाने को जलने से बचाया जा सकता है. (Photo: Unsplash)
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर के मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं, जो अलग-अलग लीटर कैपिसिटी में आते हैं. मार्केट में एक बेसिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 2 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में आता है. Photo: AI Generated