भारत में लॉन्च हुई न्यू बैटरी सेल
रिमोट और घड़ी में लगने वाली बैटरी AA और AAA होती हैं, जिन्हें बार-बार बदलना पड़ता है. एम्ब्रेन ने भारत में अब न्यू टाइप की AA और AAA बैटरी लॉन्च की गई हैं, जो रिचार्जेबल फीचर के साथ आती है. (Photo: Ambraneindia)
चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट
एम्ब्रेन की बैटरी का नाम का नाम Reneo बैटरीज हैं. बैटरीज के अंदर ही टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट लगा है. इसमें मोबाइल चार्जर को लगाकर बैटरीज को चार्ज किया जा सकता है.(Photo: Ambraneindia)
घड़ी, रिमोट में करें यूज
Reneo बैटरीज को रिमोट, दीवार घड़ी, माउस, कीबोर्ड, स्पीकर और बच्चों के टॉय आदि में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये दावा खुद कंपनी ने किया है. (Photo: Ambraneindia)
रैपिड चार्जिंग फीचर
कंपनी ने बताया है कि ये बैटरीज रैपिड चार्जिंग फीचर के साथ आती है, जिसमें 10 मिनट का इमरजेंसी चार्ज फीचर मिलता है. फुल रिचार्ज होने में यह करीब 2 घंटे का समय लगाते हैं. (Photo: Ambraneindia)
Reneo Cell की कैपिसिटी
Reneo Cell AAA 740mAh के साथ आते हैं. जबकि Reneo Cell AA 1850mAh के साथ आते हैं. कंपनी ने बताया है कि उनका फोकस लॉन्ग टर्म वैल्यू और एनवायरमेंट फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाना है. (Photo: Ambraneindia)
सेफ्टी फीचर्स मौजूद
बैटरीज के अंदर इनबिल्ट प्रोटेक्शन सर्किट दिया गया है, जो बैटरी को ओवर चार्जिंग से प्रोडक्ट करता है. ओवर चार्जिंग की वजह से बैटरी में ब्लास्ट हो आता है.(Photo: Ambraneindia)
Reneo Cell बैटरी की की कीमत
अंब्रेन की Reneo Cell बैटरी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए आ चुकी हैं. भारत में Reneo Cell AA की कीमत 499 रुपये है, जबकि Reneo Cell AAA की कीमत 399 रुपये है. ((Photo: Ambraneindia))