₹14 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi का 43 इंच का Smart TV, Flipkart दिवाली सेल में खरीदने का मौका

दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट पर टीवी खरीदने का मौका मिल रहा है. Xiaomi के 43 इंच वाले टीवी पर 37% तक की छूट दी जा रही है. इसकी MRP 37,999 रुपये है, जबकि सेल में यह 23,999 रुपये में मिल रहा है. जानें टीवी के फीचर्स और बैंक ऑफर की पूरी जानकारी.

Advertisement
43 इंच 4K TV सस्ता! (Photo: AI) 43 इंच 4K TV सस्ता! (Photo: AI)

प्रियांशु कुमार मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

दिवाली के त्योहार पर अक्सर लोग अपने घर के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदते हैं. ऐसे में इनकी खरीदारी को और सस्ता बना सकता है फ्लिपकार्ट पर चलने वाला Big Bang Diwali Sale, जिसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होने वाली है. इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट देखने को मिलेगी.

आज हम आपको एक टीवी की डील के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फ्लिपकार्ट पर मिल रही है. इस डील में 43 इंच का टीवी करीब 14 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में और साथ ही इसके खास फीचर्स भी देखते हैं.

Advertisement

किस टीवी पर मिल रहा है ऑफर?

Xiaomi F Series के 43 इंच वाले टीवी पर यह डील देखने को मिल रही है. अगर डिस्काउंट की बात करें, तो इस टीवी पर 37% की भारी छूट दी जा रही है. इस डिवाइस की MRP 37,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसकी कीमत 23,999 रुपये देखने को मिल रही है.

वहीं, अगर आप और भी कम कीमत में इस टीवी को खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट के कार्ड ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इसके जरिए आप इस Xiaomi टीवी को 20,749 रुपये तक में अपना बना सकते हैं. आइए अब इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं.

TV का साइज और क्वालिटी कैसी है?

साइज की बात करें, तो यह 43 इंच यानी करीब 108 सेंटीमीटर का टीवी है. इसकी मदद से आप घर पर ही बड़ी स्क्रीन पर मूवी और वीडियो देखने का मजा ले सकते हैं.

Advertisement

अगर इसकी पिक्चर क्वालिटी की बात करें, तो इसमें Ultra HD 4K रिजॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें काफी साफ और शानदार दिखाई देती हैं. इससे मूवी देखने का एक्सपीरियंस भी बेहतर हो सकता है. इसके साथ ही टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर चलने वाले कंटेंट को आसानी से देखा जा सकता है.

परफॉर्मेंस कैसी है?

कई बार स्मार्ट टीवी इस्तेमाल करते समय लैग की समस्या देखने को मिलती है, जिसकी वजह से काफी परेशानी होती है. लेकिन इस टीवी में Fire TV का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स को कंटेंट देखने और ऐप्स इस्तेमाल करने में आसानी हो सकती है.

स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 2GB RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं. इनकी मदद से आप दूसरे डिवाइस भी टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने घर के लिए नया टीवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर चल रही यह डील आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हालांकि, खरीदने से पहले टीवी की कीमत, बैंक ऑफर और फीचर्स की जानकारी फ्लिपकार्ट पर जरूर चेक कर लें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »