ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है. आज हम आपको एक शानदार टीवी पर मिल रही डील के बारे में बताने जा रहे हैं. इस डील में 55 इंच के टीवी की कीमत करीब 17 हजार रुपये कम हो गई है. अगर आप भी दिवाली से पहले नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस डील के बारे में.
कौन-सा टीवी हुआ सस्ता?
Samsung Crystal 4K Vision AI TV पर बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान भारी छूट मिल रही है. इस टीवी की MRP 53,900 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
अगर आप इस टीवी को ऑफर के तहत खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 35,999 रुपये तक हो सकती है. यानी टीवी की MRP के मुकाबले करीब 17,900 रुपये की बचत हो सकती है. आइए जानते हैं इस टीवी के फीचर्स कितने खास हैं.
डिस्प्ले की साइज और क्वालिटी कैसी है?
डिस्प्ले की बात करें, तो इस टीवी में 138 सेंटीमीटर यानी 55 इंच की Ultra HD 4K स्क्रीन मिलती है. इसकी बड़ी स्क्रीन पर मूवी और वेब सीरीज देखने का मजा बढ़ जाता है. इसके अलावा, टीवी में 50Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे रोजाना टीवी देखने का अच्छा एक्सपीरियंस मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi का 43 इंच का Smart TV, Flipkart दिवाली सेल में खरीदने का मौका
कैसी है इस टीवी की साउंड क्वालिटी?
साउंड क्वालिटी की बात करें, तो इस टीवी में दो स्पीकर दिए गए हैं. इसका साउंड आउटपुट 30W का है. ऐसे में यूजर्स को अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ दमदार साउंड भी मिल सकता है, जिससे मूवी और स्पोर्ट्स देखने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है.
परफॉर्मेंस में कैसा है यह टीवी?
Samsung का यह टीवी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें स्मार्ट टीवी के फीचर्स मिलते हैं, जिससे यूजर्स अलग-अलग ऐप्स पर कंटेंट देख सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 1 USB पोर्ट दिया गया है. इनकी मदद से आप गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स और दूसरे डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ₹1.5 लाख वाला iPhone 17 Pro Max अब ₹87,043 में! Flipkart पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने घर के लिए नया और शानदार टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर मिल रही यह डील आपके काम आ सकती है.
प्रियांशु कुमार मिश्रा