Flipkart GOAT Sale: 4 जुलाई से शुरू हो रही सबसे बड़ी सेल, एक दिन पहले ही ले सकते हैं ऑफर का मजा

फ्लिपकार्ट GOAT सेल का अर्ली एक्सेस आज रात से शुरू हो रहा है. VIP, Gold और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले एंट्री मिलेगी, जिससे वे बड़े डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स स्टॉक खत्म होने से पहले खरीद सकेंगे.

Advertisement
VIP, Gold और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले मिलेगा GOAT सेल का एक्सेस. (Photo:Flipkart) VIP, Gold और Black मेंबर्स को 24 घंटे पहले मिलेगा GOAT सेल का एक्सेस. (Photo:Flipkart)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

फ्लिपकार्ट पर GOAT सेल बहुत जल्द लाइव होने वाली है. वैसे तो ये सेल 4 जुलाई से शुरू होगी, लेकिन फ्लिपकार्ट के VIP, Black और Gold मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर्स को इस सेल का 24 घंटे पहले ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा.

इसकी मदद से आप सस्ते मिलने वाले प्रोडक्ट्स को स्टॉक आउट होने से पहले ही खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं कि फ्लिपकार्ट के अर्ली एक्सेस सेल में कैसे हिस्सा ले सकते हैं.

Advertisement

जानिए फ्लिपकार्ट के अर्ली एक्सेस सेल और VIP मेंबरशिप के बारे में

फ्लिपकार्ट अपने हर बड़े सेल से पहले VIP अर्ली एक्सेस देता है. इसकी मदद से मेंबरशिप लेने वाले कस्टमर्स बाकी लोगों से पहले कम कीमत पर प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं, ताकि उनके पसंद के प्रोडक्ट्स आउट ऑफ स्टॉक न हों. साथ ही, फ्लिपकार्ट अपने Plus, Gold और Black मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस भी देता है.

अगर आपको भी फ्लिपकार्ट GOAT सेल का पहले ही एक्सेस चाहिए, तो इसके लिए फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर Plus, Gold या Black मेंबरशिप खरीद सकते हैं. इससे आपको अर्ली एक्सेस के साथ कई और बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिससे आप बाकी लोगों से पहले अपने पसंद का सामान खरीद सकते हैं.

जानिए टॉप डील्स, जिनकी वजह से लोग लेते हैं अर्ली एक्सेस मेंबरशिप

Advertisement

फ्लिपकार्ट GOAT सेल में कई बड़े प्रोडक्ट्स की कीमत का पहले ही खुलासा कर दिया गया है. इसी वजह से लोग अर्ली एक्सेस सेल का हिस्सा बनना चाहते हैं, ताकि उनके पसंद के प्रोडक्ट्स आउट ऑफ स्टॉक न हो जाएं.

सबसे बड़ी डील iPhone 17 पर देखने को मिल रही है. इस फोन पर करीब ₹12,000 का डिस्काउंट मिलेगा. इसकी कीमत ₹82,900 से घटकर करीब ₹70,900 हो सकती है.

इतना ही नहीं, टेलीविजन, लैपटॉप, दूसरे स्मार्टफोन्स और किचन अप्लायंसेस पर भी जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिलेगा.

अगर आप भी फ्लिपकार्ट GOAT सेल का फायदा उठाना चाहते हैं, तो तुरंत Plus, Gold या Black मेंबरशिप खरीद सकते हैं. इसकी मदद से आप आज रात शुरू होने वाले अर्ली एक्सेस सेल में सबसे पहले हिस्सा ले पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »