Apple MacBook Air M2 पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. आप इस लैपटॉप को कई हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. सेल्स का मौसम आ गया है और ऑफर्स की बरसात होने लगी है. सभी ब्रांड्स के ऑफर्स रिवील हो रहे हैं और कुछ प्रोडक्ट्स सेल से पहले ही डिस्काउंट पर आ चुके हैं.
ऐसा ही एक प्रोडक्ट Apple MacBook Air M2 है, जिसे आप 90 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप Flipkart पर मिल रहा है और आप इसे सेल से पहले सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
13-inch स्क्रीन साइज वाले इस लैपटॉप की कीमत 1,19,900 रुपये है. इसकी कीमत को पहले ही 5000 रुपये कम कर दिया गया है. फ्लिपकार्ट से आप इस लैपटॉप को सस्ते में खरीद सकते हैं. Flipkart Sale 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है. सेल से पहले ये लैपटॉप 94,990 रुपये में मिल रहा है.
ये कीमत डिवाइस के रिटेल प्राइस से काफी कम है. यहां तक की इस पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है. बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आप 5000 रुपये अतिरिक्त बचा सकते हैं. यानी ये डिवाइस आपको 90 हजार से कम में मिल जाएगा. बैंक ऑफर Axis Bank कार्ड और HDFC बैंक कार्ड पर मिल रहा है.
सेल में इस तरह के ऑफर्स मिलते रहते हैं, लेकिन इस तरह के ऑफर्स के साथ दिक्कत होती है इनके मिलने के वक्त की. कई बार ये ऑफर्स स्टॉक के साथ खत्म हो जाते हैं. यानी जितनी देर स्टॉक रहेगा, उतनी ही देर आपको इस ऑफर का फायदा मिल पाएगा.
MacBook Air M2 को कंपनी ने पिछले साल यानी 2022 में लॉन्च किया था. ये लैपटॉप M1 चिपसेट वाले MacBook Air के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हुआ था. ऐपल ने लॉन्च इवेंट में बताया था कि नया लैपटॉप पुराने वर्जन के मुकाबले CPU परफॉर्मेंस में 18 परसेंट ज्यादा तेज है. इसमें आपको 13-inch का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है.
इसे आप अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. डिवाइस 2TB तक के स्टोरेज ऑप्शन में आता है. कंपनी का दावा है कि इसमें 18W का बैटरी बैकअप मिलता है. इसके साथ आपको 67W का चार्जर अलग से खरीदना होगा. अगर आप एक दमदार लैपटॉप चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. इस कीमत पर ये लैपटॉप एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है.
aajtak.in