2018 से नहीं दिखेंगे 30 सेकंड के YouTube वीडियो ऐड

गूगल ने ये जानकारी दी है कि YouTube वीडियोज के बीच में आने वाले 30 सेकंड के विझापनों को कंपनी बंद करने जा रही है पर अभी आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

Advertisement
2018 से नहीं दिखेंगे 30 सेकंड के YouTube वीडियो ऐड 2018 से नहीं दिखेंगे 30 सेकंड के YouTube वीडियो ऐड

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

Google ने घोषणा कर ये जानकारी दी है कि वो YouTube वीडियो के पहले आने वाले 30 सेकंड के ना हटाये जा पाने वाले विज्ञापन को 2018 तक बंद कर देगी. ऑनलाइन आई खबरों के मुताबिक गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम कमर्शियल फॉर्मेट की तरफ ध्यान देंगे. जो विज्ञापनदाताओं और दर्शकों दोनों के लिए लाभदायक रहे.

गूगल का कहना है कि, हम को बेहतर ऐड एक्सपिरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी के चलते हमने ये फैसला लिया है कि 2018 तक 30 सेकंड के ना हटाया जाए पाने वाले विज्ञापनों के सपोर्ट को बंद कर देगें और इसकी जगह ऐसे फॉर्मेट्स पर काम करेंगे जो यूजर्स और एडवर्टाइजर्स दोनों के लिए बेहतर हो.

Advertisement


30 सेकंड वाले वीडियो के चले जाने के बाद आप यहां पर ये ना भुलें कि सारे ना हटाये जा पाने वाले वीडियो नहीं खत्म होने जा रहे हैं. ऐड वीडियोज इसके बाद भी नजर आएंगे साथ ही 6 सेकंड वाले 'बंपर वीडियोज' की भी संख्या बढ़ सकती है.


इन सब के बावजूद, इस फैसले को लागू होने में 2018 तक का इंतजार है ऐसे में आने वाले अभी कई महीनों तक आपको 30 सेकंड के वीडियोज देखने ही होंगे. साथ ही उम्मीद है कि कंपनी वीडियो के बीच में आने वाले लंबे वीडियो को भी बंद कर दे तो और बेहतर होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement