पिछले महीने एक रिपोर्ट से यह बात सामने आई थी कि व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग की टेस्टिंग कर रहा है. हालांकि कंपनी की तरफ से वीडियो कॉलिंग की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. बता दें कि व्हाट्सएप के वीडियो कॉलिंग फीचर्स को इसका 'मच अवेटेड फीचर' माना जा रहा है.
बहरहाल, जबतक व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग फीचर नहीं आता है तब तक आप इस तरीके से इस एप के जरिए वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं.
इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी एप यूज करना होगा. हालांकि प्ले स्टोर में कई एप हैं जो व्हाट्सएप में वीडियो कॉलिंग का दावा करते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर फेक हैं. हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताएंगे जिससे व्हाट्सएप यूज करके .
Booyah एक ऐसा एप है जिसे व्हाट्सएप में ऐड करके आप वीडियो कॉल कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे इस एप के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग फीचर को यूज करने के लिए रिसीवर के स्मार्टफोन में भी यह इंस्टॉल होना जरूरी है.
ऐसे करें वीडियो कॉल
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Booyah एप डाउनलोड करें जो बिल्कुल फ्री है. इसके बाद जिससे आपको वीडियो कॉल करना है उसे इन्विटेशन भेजें. इन्विटेशन व्हाट्एसएप के जरिए जाएगा जिसमें एक लिंक दिखेगा. इस लिंक को क्लिक करते ही वीडियो कॉलिंग शुरू हो जाएगी.
अगर अगले यूजर के स्मार्टफोन में Booyah एप नहीं है तो यह लिंक सीधे गूगल प्ले स्टोर तक ले जाएगा जहां से एप डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी खासियत यह है कि इससे सिर्फ की इन्विटेशन भेजी जा सकती है. साथ ही इसके जरिए ग्रुप कॉलिंग भी की जा सकती है. बता दें कि इसमें यूजर्स को लिंक भेजी जाती है जिससे वो वीडियो कॉल में ऐड होते हैं.
पहले यह एप सिर्फ iOS यूजर्स के लिए था लेकिन अब इसके पब्लिशर ने इसे एंड्रॉयड के लिए भी लॉन्च किया है.
मुन्ज़िर अहमद