Twitter को नहीं मिल रहे रहे नए यूजर, हो रहा है घाटा

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर साल 2017 की दूसरी तिमाही में एक भी नया यूजर जोड़ने में नाकाम रही. वहीं, इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 57.4 अरब डॉलर रही.

Advertisement
Twitter को नहीं मिल रहे रहे नए यूजर Twitter को नहीं मिल रहे रहे नए यूजर

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर साल 2017 की दूसरी तिमाही में एक भी नया यूजर जोड़ने में नाकाम रही. वहीं, इस अवधि में सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 57.4 अरब डॉलर रही.

रिव्यू पीरियड में ट्विटर के 32.8 करोड़ मंथली एक्टिव यूजर्स थे, जबकि पहली तिमाही में भी यूजर्स की यही संख्या थी. वहीं, इसके विपरीत फेसबुक के दो अरब से ज्यादा यूजर्स है और व्हाट्सऐप ने एक अरब से ज्यादा दैनिक सक्रिय यूजर्स की जानकारी दी है और इंस्टाग्राम 'स्टोरीज' के यूजर्स हैं.

Advertisement

इन नतीजों के बाद ट्विटर के शेयरों में गुरुवार को 12 फीसदी की गिरावट देखी गई. ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने एक बयान में कहा, 'सालाना आधार पर मासिक सक्रिय यूजर्स में 5 फीसदी और दैनिक सक्रिय यूजर्स में की वृद्धि हुई है और लगातार तीसरी तिमाही में दो अंकों में वृद्धि दर दर्ज की गई है.'

साल की पहली तिमाही में ट्विटर के दैनिक सक्रिय यूजर्स की संख्या में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. ट्विटर की साल की दूसरी तिमाही में आय 5.6 करोड़ डॉलर रही. ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंथनी नोटो ने कहा, 'हम राजस्व बढ़ाने वाले उत्पाद में निवेश करते रहेंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »