Tech Wrap: यहां जानें आज की 5 बड़ी खबरें

यहां जानें आज टेक की दुनिया में दिनभर क्या-क्या हुआ...

Advertisement
Top Tech News Of The Day Top Tech News Of The Day

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...

Flipkart पर 3 दिनों के लिए सैमसंग कार्निवल का आयोजन किया गया है. ये सेल 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक जारी रहेगी. सेल के दौरान कोरियन स्मार्टफोन मेकर द्वारा Galaxy A-सीरीज, Galaxy S-सीरीज और Galaxy Note सीरीज पर डील्स और डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. यहां देखें बेस्ट डील्स की लिस्ट.

Advertisement

कुछ समय पहले BSNL ने ऐलान किया था कि हर पांच मिनट की गई कॉलिंग पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा. अब BSNL ने एक नया ऐलान किया है. इस बार कंपनी ने SMS करने पर कैशबैक देने की बात की है. अब कंपनी अपने कस्टमर्स को SMS के बदले 6 पैसे का कैशबैक देगी.

अगर आप Paytm यूज करते हैं तो आपको अब और भी सावधानी बरतने की जरूरत है. Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि किसी भी ऐसे मैसेज पर ट्रस्ट न करें जो पेटीएम अकाउंट ब्लॉक करने को कहता है. अकाउंट को लेकर फ्रॉड चल रहा है और इसी तरह लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है.

Nokia 2.2 की कीमत भारत में घटकर 5,999 रुपये हो गई है. HMD ग्लोबल के इंडिया हेड अजय मेहता ने ये जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है. एक महीने पहले ही HMD ग्लोबल ने Nokia 2.2 और Nokia 3.2 की कीमत भारत में घटाई थी. अब एक बार फिर Nokia 2.2 की कीमत में कटौती की गई है. इस बजट नोकिया फोन को भारत में जून में गूगल के एंड्रॉयड वन ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया गया था. Nokia 2.2 का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme C2, Asus ZenFone Max M1, और Redmi 8 जैसे स्मार्टफोन्स से है.

Advertisement

चीनी कंपनी Xiaomi ने भारत में नया स्मार्ट बैंड लॉन्च किया है. ये Mi Band HRX का अगला वर्जन है और इसे Mi Smart Band 3i का नाम दिया गया है. इसकी कीमत 1,299 रुपये है और इसके लिए प्री ऑर्डर्स शुरू हो चुके हैं. कंपन की ऑफिशिल वेबसाइट से इसे प्री ऑर्डर किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement