यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
ऐपल इवेंट के दौरान तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं – iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR. इनमें से दो स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे ही लगते हैं. आप ये कह सकते हैं कि ये दोनों ही iPhone X जैसे लगते हैं. डिजाइन कोई ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि ये iPhone XS और XS Max गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे जो इन्हें देखने में अलग बनाएगा.
गूगल का Inbox ऐप अब आधिकारिक तौर पर शटडाउन होने वाला है. कंपनी यूजर्स को मार्च तक का टाइम देगी. इस दौरान यूजर्स इन्बॉक्स से जीमेल पर शिफ्ट कर सकते हैं.
Apple ने बुधवार को अपने iPhone मॉडलों के नए लाइनअप को पेश किया है. ये नए मॉडल iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR हैं. इस बीच परंपरानुसार कंपनी ने अपने पुराने iPhone वेरिएंट्स की कीमतें दुनियाभर में कम कर दी हैं. ऐसे में कीमतें भारतीय बाजार में भी कम हुई हैं.
Apple ने बुधवार को एक इवेंट के दौरान फोर्थ जनरेशन ऐपल वॉच को लॉन्च किया. कंपनी ने इस वॉच की डिजाइन नई है और इसमें स्क्रीन भी बड़ी दी गई है. पुराने मॉडल की तुलना में इसके बेजल्स काफी पतले हैं. बाकी हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें सिरेमिक बिल्ड, ऑप्टिकल हार्ट सेंसर, स्विमप्रूफ कैपेबिलिटी शामिल हैं.
स्टीव जॉब्स थियेटर में ऐपल ने अपने स्पेशल इवेंट में नए आईफोन मॉडल्स लॉन्च किए हैं. तीन आईफोन में से एक iPhone XR दूसरे दोनों iPhone Xs और iPhone XS के मुकाबले कम कीमत वाला है. इसे आप सस्ता नहीं कह सकते हैं खासकर भारतीय मार्केट के हिसाब से.
साकेत सिंह बघेल