यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपने तीन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती कर दी है. एक रिटेलर के हवाले से ये जानकारी मिली है कि सैमसंग Galaxy A10, Galaxy A20 और Galaxy A30 की कीमत भारत में घटाई गई है.
चीनी स्मार्टफोन मेकर OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro 14 मई को लॉन्च होंगे. लेकिन इससे पहले आपके पास OnePlus 6T खरीदने का अच्छा मौका है. दूसरे स्मार्टफोन्स के साथ कंपेयर करें तो अभी OnePlus 6T आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.
Hyundai मोटर्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue के लिए बुकिंग की शुरुआत कर दी है. बुकिंग 20 मई तक खुली रहेगी. Hyundai Venue की ऑनलाइन बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन तरीके से हुंडई डीलरशिप पर जाकर की जा सकती है. इस दौरान आपको बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
हर बीतते दिन के साथ शाओमी और रियलमी के बीच मुकाबला तेज होता ही जा रहा है. शाओमी ने भारत में हाल ही Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया तो वहीं रियलमी ने अपने Realme 3 Pro को लॉन्च किया. अब दोनों फोन कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप लॉन्च करने की तैयारी में है. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन्स के नाम लगभग एक जैसे हैं. रेडमी अपने Redmi X को लॉन्च करने की तैयारी में है तो वहीं रियलमी CMO ने Realme X के आने की पुष्टि हाल में की है. अब तक केवल दोनों फोन्स आने की जानकारी थी, हालांकि अब Redmi X के लॉन्चिंग की तारीख भी सामने आ गई है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अपनी पहली एनिवर्सरी सेल की शुरुआत कर दी है. इस स्मार्टफोन कंपनी के ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. सेल की शुरुआत आज यानी 2 मई को हुई है और ये सेल 4 मई तक जारी रहेगी. इस सेल का लाभ ग्राहक रियलमी की आधिकारिक साइट के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से ले सकेंगे.
aajtak.in