भारतीयों के गुस्से से हुआ Snapchat को ये बड़ा नुकसान

Snapchat के सीईओ द्वारा भारत को गरीब देश कहे जाने वाले बयान की का असर इस कदर पड़ा कि सोमवार को इसके शेयर 1.5 फीसदी तक गिर गए.

Advertisement
स्नैपचैट स्नैपचैट

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:22 AM IST

Snapchat के सीईओ द्वारा भारत को गरीब देश कहे जाने वाले बयान के वायरल होने से कंपनी की काफी आलोचना की जाने लगी, जिसके बाद सोमवार को इसके शेयर 1.5 फीसदी तक गिर गए. बयान में सीईओ ने कहा था कि भारत एक गरीब देश है और उनका ऐप अमीरों के लिए है.

हालांकि कंपनी की तरफ से आए बयान में उन्होंने कहा कि, 'उन शब्दों को द्वारा लिखा गया था. हम भारत और दुनिया भर में हमारे स्नैपचैट समुदाय के लिए आभारी हैं.'

Advertisement

ट्विटर यूजर्स ने कंपनी के सीईओ के बयान के बाद #boycottsnapchat हैसटैग के साथ सोशल मीडिया पर काफी भड़ास निकाली. इसके अलावा लोगों ने #uninstallsnapchat के साथ ट्वीट करते हुए ऐप को डिलीट करने की बात भी कही. इसके बाद ऐप की रेटिंग पर भी असर पड़ा था. जिससे ऐप की रेटिंग वन स्टार तक आ गिरी थी.


बयान का असर इस कदर पड़ा कि अब सोमवार को इसके शेयर भी गिर गए. दरअसल ये सब शुरू तब हुआ था, जब कुछ दिन पहले यूएस बेस्ड मैगजीन ने कंपनी के पुराने कर्मचारी के हवाले से बताया था कि 2015 में Snapchat के सीईओ इवान स्पीगल ने अपने ऐप को अमीरों के लिए बताया था और वो भारत और स्पेन जैसे गरीब देशों में इसका विस्तार नहीं करना चाहते.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement