माइक्रोसॉफ्ट के चैटबॉट 'Zo' ने कुरान को बताया 'बेहद हिंसक', छिड़ा विवाद

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस माइक्रोसॉफ्ट के एक नए चैटबॉट ने मुस्लिमों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान को 'बेहद हिंसक' बताकर विवाद छेड़ दिया है.

Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट माइक्रोसॉफ्ट

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस माइक्रोसॉफ्ट के एक नए चैटबॉट ने मुस्लिमों के पवित्र धार्मिक ग्रंथ कुरान को 'बेहद हिंसक' बताकर विवाद छेड़ दिया है.

बज़फीड न्यूज के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रोग्राम किया गया 'Zo', जो कि Kik मैसेजिंग ऐप में टिनेजर्स के लिए डिजाइन किया गया एक चैटबॉट है. इसे माइक्रोसॉफ्ट ने  इस तरह से बनाया था कि ये पर चर्चा से बचे.  इसके बावजूद इसने हाल में एक यूजर से कहा कि कुरान 'बेहद हिंसक' है.

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसने इस तरह के व्यवहार को रोकने के लिए कदम उठाए हैं और 'जो' द्वारा इस तरह की प्रतिक्रिया दुर्लभ है.

बातचीत शुरू करने के चौथे मैसेज में ही जो की तरफ से कुरान को लेकर यह बात सामने आई. ऐसा लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट को अभी भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बजफीड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कंपनी की पिछली चैटबॉट तब विवादों के घेरे में आ गया था, जब मार्च में वह बदजुबानी, जातिवादी टिप्पणी करने, भड़काने वाले उत्तेजक बयान देने जैसी बदमाशी तक चला गया था.'

मुद्दे के बावजूद माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि नए बॉट की उन्नति को लेकर वह बेहद खुश है और उसका इरादा बॉट को संचालित करते रहने का है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »