जियो ने लॉन्च किया सबमरीन केबल सिस्टम

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने गुरुवार को एशिया-अफ्रीका-यूरोप (AAE-1) समुद्र के अंदर नई केबल सिस्टम को लॉन्च किया.

Advertisement
जियो जियो

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने गुरुवार को एशिया-अफ्रीका-यूरोप (AAE-1) समुद्र के अंदर नई केबल सिस्टम को लॉन्च किया. इससे भारत में बढ़ रहे वीडियो बेस्ड कंटेंट डिमांड को पूरा किया जा सकेगा.

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, 'AAE-1 सबसे लंबा टेक्नोलॉजी पर आधारित समुद्र के भीतर का केबल सिस्टम है, जो 21 केबल के साथ 25,000 किलोमीटर लंबी है और मार्शिले, फ्रांस से लेकर हांगकांग तक फैली है. इसका विस्तार एशिया से लेकर यूरोप तक है.'

Advertisement

ये यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की संयुक्त परियोजना है.

कंपनी ने कहा, 'एशिया (हांगकांग और सिंगापुर) में विविध प्वाइंट ऑफ प्रेजेंट्स (PoP) और यूरोप (फ्रांस, इटली और ग्रीस) में तीन सामने की तरफ कनेक्टिविटी विकल्प के साथ और उनके ग्राहकों को अपेक्षित लचीलापन और विविधता प्रदान करेगा.'

जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओम्मेन ने कहा, 'नई टेराबिट क्षमता और वैश्विक कंटेंट केंद्र और इंटरकनेक्शन प्वाइंट से 100 Gbps की प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी यह सुनिश्चित करेगी कि जियो अपने ग्राहकों को सबसे असाधारण हाई स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवा अनुभव प्रदान करना जारी रखेगा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »