फेसबुक वीडियो का दिलचस्प फीचर 'पॉप आउट वीडियो'

फेसबुक जल्द ही लोगों को एक दिलचस्प वीडियो फीचर दे सकता है. कुछ यूजर्स को ये फीचर मिलने शुरू हुए हैं.

Advertisement
फेसबुक वीडियो पॉप आउट फीचर फेसबुक वीडियो पॉप आउट फीचर

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक वीडियो में लगातार नए प्रयोग कर रही है. कंपनी पब्लिशर्स से भी ज्यादा से ज्यादा वीडियो कंटेंट फेसबुक पर ही अपलोड करने की सलाह दे रही है ताकि यूट्यूब के वीडियो कम अपलोड हों. हाल ही में कंपनी ने एक खास वीडियो फीड लॉन्च किया है जहां से यूट्यूब की तरह वीडियो सर्च किए जा सकेंगे.

Advertisement

पॉप आउट वीडियो फीचर
अब आपको फेसबुक वीडियो से जुड़ा एक . कंपनी ने एक साल पहले 'पॉप आउट वीडियो' वीडियो की टेस्टिंग शुरू की थी. जिसमें iOS पर उस फीचर को यूज किया जा रहा था. हालांकि फेसबुक ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था.

अब कंपनी इस फीचर को धीरे धीरे यूजर्स के प्रोफाइल में पुश कर रही है. कुछ फेसबुक यूजर्स के न्यूज फीड में पॉप आउट वीडियो का ऑप्शन मिल रहा है. यानी स्क्रॉल करने पर वीडियो स्क्रीन के कोने में चला जाता है और बंद नहीं होता.

ऐसे करता है काम
उदाहरण के तौर पर आपने फेसबुक वॉल का कोई करके ऊपर या नीचे चले गए. लेकिन वो वीडियो स्क्रीन के कॉर्नर में चलता रहेगा. यानी आप वीडियो देखने के साथ फेसबुक वॉल के दूसरे कटेंट भी देख सकते हैं.

Advertisement

उम्मीद है फेसबुक जल्द ही ग्लोबली इस फीचर की शुरुआत करेगा. आपको बता दें कि यह सिर्फ फेसबुक वेब के लिए ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन्स के लिए भी होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »