लिंक्ड इन को मिली कड़ी टक्कर, फेसबुक ने शुरू किया जॉब ढूंढने वाला फीचर

नौकरी ढूंढने वाले यूजर कंपनी के आधिकारिक पेज से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस टूल के आने के बाद न सिर्फ लिंक्ड इन, बल्कि ग्लासडोर और मोन्स्टर जैसी कंपनियों की भी शामत आ सकती है.

Advertisement
फेसबुक का नया फीचर जॉब सर्च फेसबुक का नया फीचर जॉब सर्च

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक धीरे धीरे अपना दायरा बढ़ा रही है. इसका उदाहरण आज लॉन्च हुआ इसका नया जॉब फीचर है. लिंक्ड इन के बारे में जानते हैं तो आपको पता होगा कि नौकरी ढूंढने और नौकरी देने वाली कंपनियों के लिए एक शानदार प्लैटफॉर्म है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने खरीद लिया है. अब फेसबुक सीधे तौर पर नए फीचर के साथ लिंक्ड से टक्कर लेने की तैयारी में दिख रहा है.

Advertisement

पिछले कुछ महीनों से लगातार टेस्टिंग करने के बाद अब फेसबुक ने करने वाले फीचर की शुरुआत की है. फिलहाल इसे अमेरिका और कनाडा की कंपनियों के लिए ही शुरू किया गया है. यानी अभी वहां कंपनियां अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए जॉब पोस्ट कर सकती हैं.

नौकरी ढूंढने वाले यूजर कंपनी के आधिकारिक पेज से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस टूल के आने के बाद न सिर्फ लिंक्ड इन, बल्कि ग्लासडोर और मोन्स्टर जैसी कंपनियों की भी शामत आ सकती है.

किसी भी कंपनी को वैकेंसी डालने के लिए फेसबुक पर जॉब सेक्शन ओपनिंग डालनी होगी. इसके लिए उन्हें पैसे नहीं देने होंगे. हालांकि ज्यादा से ज्यादा लोग उस जॉब ओपनिंग को देख सकें इसके लिए उन्हें बूस्ट पोस्ट फीचर का इस्तेमाल करना होगा जिसके लिए फेसबुक पैसे लेता है.

Advertisement

इस फीचर फेसबुक को कई फायदे हैं. अब लोग या फिर एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि नौकरी ढूंढने के लिए भी यूज करेंगे. यूजर्स और कंपनियों को भी इससे फायदा ही होगा. क्योंकि कंपनियां बड़े दायरे से अच्छे कैंडिडेट ढूंढ पाएंगे और यूजर्स को अच्छी कंपनियों में अवसरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

यह नया फीचर मोबाइल और डेस्कटॉप पर . इसके लए एक नया ‘Jobs’ के बुकमार्क में दिखाई देगा. यहां से कोई भी कैंडिडेट नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है.

फेसबुक के ऐड और बिजनेस प्लैटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट एंड्रू बोसवर्थ ने कहा है कि उन्होंने काफी पहले से यह नोटिस किया था कि लोग अभी भी जॉब के बारे में अपने पेज पर पोस्ट करते हैं. इसे देखते हुए उन्होंने ऐसा टूल डेवलप करने की सोची.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »