कौन सोच सकता है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी टेक कंपनियां Google और Facebook को एक नौजवान युवक करोड़ों की चपत लगा देगा. लेकिन सचमुच ऐसा हुआ है. जिन कंपनियों के बारे में कहा जाता है कि वहां दुनिया के सबसे काबिल कर्मचारी काम करते हैं, उनके साथ ऐसी घटना का होना वाकई हैरान कर देने वाला है.
फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, Google और Facebook को करीब (करीब 642 करोड़ रुपये) का नुकसान फिशिंग अटैक की वजह से हुआ है. बता दें फिशिंग अटैक का मतलब होता है फेक वेबसाइट या ईमेल के जरिए धोखेबाजी करना. न जाने ये शख्स कितना चालाक थी कि इसने दोनों कंपनियों का झांसा देते हुए विदेशी बैंक अकाउंट में पैसे जमा करवा लिए. इतनी रकम किसी भी कंपनी के लिए बहुत ज्यादा होती है.
डेली मेल की रिपोर्ट में ये बताया गया है कि ये दोनों कंपनियां इस मामले को सामने नहीं आने देना चाहती, लेकिन ये बात मीडिया में लीक हो गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इस नौजवान की उम्र 25-30 साल के बीच है.
इवालडास रिमासोसकास नाम के इस युवक ने गूगल और फेसबुक के अलावा 3 और कंपनियों के साथ भी इसी तरह के धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका है.
इस मामले की खोजबीन फॉर्च्यून की ओर से की गई. अलग-अलग सूत्रों से इस मामले की जानकारियों का खुलासा किया गया.
मेलऑनलाइन में दिए बयान में फेसबुक ने बताया कि कंपनी ने ज्यादातर लिए हैं और इस मामले की जांच इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट कर रही है. दूसरी तरफ गूगल को भी धोखाधड़ी की खबर लगते ही उसने अधिकारियों को तुरंत अलर्ट कर दिया. रिपोर्ट्स बतातें हैं कि गूगल ने भी अपने पैस काफी हद तक रिकवर कर लिये.
साकेत सिंह बघेल