फेसबुक का सीक्रेट प्रोजेक्ट Building 8 आया दुनिया के सामने, ब्रेन सेंसिग टेक्नॉलॉजी

Building 8 प्रोजेक्ट फेसबुक के कंज्यूमर हार्डवेयर लैब का एक हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट की हेड रेगीना ने यह भी खुलासा किया है कि उनकी टीम सिर्फ ब्रेन वेभ के जरिए एक मिनट में 100 वर्ड्स टाइप करने पर काम कर रही है.

Advertisement
फेसबुक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में किया गया है ऐलान फेसबुक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में किया गया है ऐलान

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

पिछले दो सालों से फेसबुक Building 8 नाम के एक सीक्रेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था. इसके बारे में हमने आपको पहले भी बताया था. लेकिन आखिरकार कंपनी ने इससे पर्दा हटा दिया है. फेसबुक के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 के दूसरे दिन कंपनी ने अपने इस अत्याधुनिक प्रोजेक्ट Buiding 8 के बारे में बताया है.

दरअसल फेसबुक Building 8 नाम के इस तकनीक यानी दिमाग पढ़ने वाली टेक्नॉलॉजी पर काम कर रही है. इस इवेंट के दौरान कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो वाकई हैरान कर देने वाली हैं.

Advertisement

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्क के मुताबिक सोशल नेटवर्क फेसबुक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस टेक्नॉलॉजी पर काम कर रही है जो एक दिन सिर्फ दिमाग के जरिए बातचीत संभव बना देगी.

हाथ नहीं बल्कि दिमाग से टाइपिंग भी संभव, सिर्फ सोचिए और टाइप हो जाएगा.
इस इवेंट के दौरान एक वीडियो दिखाया गया जिसमें एक ऐसी महिला जो बोल या सुन नहीं सकती है. वो ना अपना हाथ हिला सकती है और नही टाइप कर सकती हैं. लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया है कि वो सिर्फ सोच रही हैं और स्क्रीन पर वर्ड्स खुद ब खुद टाइप हो रहे हैं. हालांकि यह हमारे स्मार्टफोन और कंप्यूटर में टाइप किए गए वर्ड्स से काफी स्लो है, लेकिन कंपनी के मुताबिक जब यह टेक्नॉलॉजी हकीकत बनेगी तो इसकी स्पीड भी बढ़ जाएगी.

Building 8 प्रोजेक्ट फेसबुक के कंज्यूमर हार्डवेयर लैब का एक हिस्सा है. इस प्रोजेक्ट की हेड रेगीना ने यह भी खुलासा किया है कि उनकी टीम सिर्फ ब्रेन वेभ के जरिए एक मिनट में 100 वर्ड्स टाइप करने पर काम कर रही है.

Advertisement

इसके अलावा फेसबुक और भी कई अत्याधुनिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. इसमें इंसानों की स्किन के जरिए स्पोकेन लैंग्वेज डिलिवर करना भी शामिल है जो काफी हैरान करने वाला है. यानी स्किन के जरिए भी इंसान सुन सकता है.

Facebook F8 कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि इस की टीम ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस डेवलप कर रही है जो हाथ से नहीं बल्कि दिमाग से टाइप करने के लिए. इसके लिए इंसानों के दिमाग को स्कैन करने के लिए ऑप्टिकल इमेज का यूज किया जाएगा. इसके बाद इंसानों के दिमाग में चल रही चीजों को टेक्स्ट में तब्दील कर दिया जाएगा.

स्किन के जरिए आप सुन सकेंगे
यह दूसरा प्रोजेक्ट है जिसके तहत इंसान अपनी स्किन के जरिए सुन सकता है. कंपनी ने कहा है कि वो स्किन के जरिए लैंग्वेज डिलिवर करने के लिए जरूरी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर तैयार कर रही है. इंसान की स्किन 2m2 नर्व्स का नेटवर्क होता है जो दिमाग तक इनफॉर्मेशन ले जाता है.

इवेंट के दौरान Building 8 की हेड ने कहा कि ब्रेल 19वीं शताब्दी में फ्रांस में शुरू हुई थी और इस लिपि ने यह साबित किया है कि सर्फेस पर उभारों को दिमाग शब्दों में तब्दील कर लेता है. इसके अलावा उन्होंने Tadoma मेथड का भी जिक्र किया जिसे 20वीं शताब्दी में बनाया गय था. इसके जरिए वैसे बच्चे जो देख और सुन नहीं सकते थे वो प्रेशर चेंज के जरिए बातचीत कर पा रहे थे.

Advertisement

उन्होंने कहा है कि इस टेक्नॉलॉजी से भाषा और शब्दकोश सीखना अभी शुरुआत है, क्योंकि हम स्किन के जरिए भी सुन सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »