आने वाला है दुनिया का पहला वायरलेस लैपटॉप

अगर आप भी लैपटॉप चलाते वक्त तारों में उलझ जाते हैं तो ये खबर आपके काम की है. जल्द ही अब आने वाला है दुनिया का पहला वायरलेस चार्जिंग वाला लैपटॉप.

Advertisement
Dell Dell

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST

CES 2017 में DELL ने ये घोषणा की है कि वह एक ऐसा लैपटॉप लॉन्च करेगी जो बिना किसी वायर के चार्ज होगा. यह दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप होगा.

Dell ने CES में बताया है कि Latitude 7285 नाम का 2 इन 1 हाइब्रिड लैपटॉप कम टैबलेट लॉन्च किया जाएगा. बिना किसी मैग्नेटिक रेसोनेन्स टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी इसे जून 2017 में लॉन्च करेगी.

Advertisement


अब तक ऐसी टेक्नोलॉजी सिर्फ टैब या फोन तक ही सीमित थी. डेल ने का काम Witricity कॉरपोरेशन की मदद से किया है.

कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है. डेल लैपटॉप के लिए Witricity चार्जिंग पैड भी सेल करेगा जो पूरी तरह कोर्डलेस होगा.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement