इस साल Rcom से सैलरी नहीं लेंगे अनिल अंबानी

Rcom के चेयरमैन अनिल अंबानी ने 'स्वेच्छा से रणनीतिक बदलाव' कार्यक्रम के तहत कंपनी से मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान किसी प्रकार का वेतन या कमीशन नहीं लेने का निर्णय लिया है.

Advertisement
अनिल अंबानी अनिल अंबानी

साकेत सिंह बघेल / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन (Rcom) के चेयरमैन अनिल अंबानी ने 'स्वेच्छा से रणनीतिक बदलाव' कार्यक्रम के तहत कंपनी से मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान किसी प्रकार का वेतन या कमीशन नहीं लेने का निर्णय लिया है.

आरकॉम ने बुधवार को यह घोषणा की. आरकॉम द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया है, 'रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल डी. अंबानी ने स्वेच्छा से चालू वित्त वर्ष में आरकॉम से किसी प्रकार का वेतन या कमीशन नहीं लेने का निर्णय लिया है. यह फैसला कंपनी के 'स्वेच्छा से रणनीतिक बदलाव' कार्यक्रम का एक हिस्सा है.'

Advertisement

बयान में यह भी घोषणा की गई है कि कंपनी प्रबंधन ने भी अध्यक्ष का अनुसरण किया है. बयान के अनुसार, 'आरकॉम का प्रबंधन दल 21 दिनों का वेतन नहीं लेगा.'

Rcom ने कहा कि उसका लक्ष्य इस साल के सितंबर तक दो प्रमुख सौदों को पूरा करना है, जिससे कंपनी के कर्जों का बोझ घटाने में मदद मिलेगी.

बयान में कहा गया है, 'ये कदम साल 2017 के दिसंबर तक जारी रहेंगे.'

बयान में कहा गया है, 'एयरसेल, ब्रुकफील्ड सौदा इस साल 30 सितंबर तक पूरा होने की उम्मीद है, जोकि विभिन्न मंजूरियों के अधीन है. इससे कंपनी के कर्ज में 60 फीसदी या 25,000 करोड़ रुपये की कटौती होगी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement