फेसबुक पर वायरल हो रहा है वीडियो, आपके लिए हो सकता है खतरनाक

फेसबुक पर स्पैम वीडियो और स्पैम पोस्ट वायरल होना आम बात हो गई है. ऐसा फिर से हो रहा है, कई यूजर्स के न्यूज फीड में My First Video नाम का स्पैम दिख रहा है. जानिए इससे ऐसे पाएं निजात.

Advertisement
फेसबुक के इस वीडियो से रहें सतर्क फेसबुक के इस वीडियो से रहें सतर्क

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:07 PM IST

सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर आए दिन स्पैम वीडियो वायरल होते हैं. यानी जिन्हें क्लिक करने से आपका नुकसान हो सकता है. फेसबुक पर ऐसा ज्यादातर होता है, कई बार हैकर्स ऐसा करके लोगों के बैंक अकाउंट्स तक में सेंध लगा देते हैं.

My first video पर क्लिक न करें
आजकल फेसबुक पर ऐसा ही एक My First Video वायरल हो रहा है, जो दरअसल एक स्पैम है. इस वीडियो पर क्लिक करते ही यह खुद से आपके फ्रेंड्स को टैग हो जाता जाता है और उनके इन्बॉक्स में चला जाता है.

Advertisement


हालांकि यह ज्यादा खतरनाक वायरस नहीं है, लेकिन फिर भी आप इन ज्यादा अच्छा है. इसके लिए आपको अपना फेसबुक एकाउंट सावधानी से यूज करना है और कुछ बदलाव करना है.

- अगर आपके एकाउंट में यह वीडियो टैग्ड है तो इसे अन टैग करें.

- पोस्ट को फेसबुक रिपोर्ट करें, ताकि कंपनी को इसकी जानकारी मिल सके.

- अपने इंटरनेट ब्राउजर, यानी गूगल क्रोम या के सेटिंग्स में जाकर एक्सटेंशन पर क्लिक करें.

- यहां ऐसे एक्सटेंशन भी मिलेंगे जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया हो, इसे रिमूव कर दें.

- सोशल मीडिया पर किसी भी पॉर्न लिंक्स या ऐसे वीडियो को नहीं क्लिक करें जिनमें लॉट्री या आपसे जुड़ी कोई बात कही गई हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement