लोग जलन के चलते करते हैं दूसरों के फेसबुक पर तांकझांक: स्टडी

हर पांच में से एक अडल्ट अपने गर्लफ्रेंड या रिश्तेदारों के फेसबुक में बिना इजाजत तांकझांक करता है: स्टडी

Advertisement
लोग जलन के चलते करते हैं दूसरों के फेसबुक पर तांकझांक: स्टडी लोग जलन के चलते करते हैं दूसरों के फेसबुक पर तांकझांक: स्टडी

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 22 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

हाल ही में हुए एक रिसर्च ने दावा किया है कि तकरीबन हर पांच में से एक अडल्ट अपने दोस्त, रोमांटिक पार्टनर या फैमिली मेंबर के फेसबुक में उसके इजाजत के बगैर तांकझांक करता है.

रिसर्च के एक मुख्य ऑथर का कहना है कि, फेसबुक , पिक्चर्स या वीडियो पर तांकझांक करने वालों की सबसे ज्यादा नजर रहती है. ऐसा तब होता है जब अकाउंट होल्डर फोन या कम्प्यूटर पर अपना अकाउंट लॉगइन कर खुला छोड़ चले जाते हैं.

Advertisement

 

लोगों ने ये सच कबुल किया है कि उन्होंने अपने दोस्त, रिश्तेदार और अपने के फेसबुक पर चुपके से अपनी जिज्ञासा और मस्ती के चलते तांकझांक किया है. जैसे किसी दूसरे का स्टेटस या प्रोफाइल पिक्चर मजाक में बदल देना. पर कुछ लोगों ने ये दुश्मनी और जलन के चलते किया.

  

स्टडी के एक ऑथर का ये भी कहना है कि किए गए सर्च का एक्शन प्लान किया हुआ होता है और ये दूसरों के प्राइवेट मैसेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं. ऐसे लोग अकाउंट पर 15 मिनट या उससे ज्यादा देर ठहरते हैं. इसके परिणाम कभी-कभी इतने भयावह होते हैं कि लोग रिश्ते तक तोड़ देते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »