Galaxy Fold8 First Impressions: फोल्डेबल स्मार्टफोन की बड़ी प्रॉब्लम सैमसंग ने सॉल्व कर दी है

Galaxy Fold 8 शुरुआती यूज में कैसा है? आपकी आसानी के लिए हमने इेस यूज किया और आपके बताते हैं कि अभी ये कैसा है. नए शेप में नया फोल्ड लॉन्च हुआ है. आइए पढ़ते हैं हैंड्स ऑन एक्सपीरिएंस.

Advertisement
Galaxy Fold 8 (Photo: ITG) Galaxy Fold 8 (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

सैमसंग ने पहली बार दो नहीं, बल्कि तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. कुछ समय के लिए Galaxy Fold8 यूज करने के बाद आपको बताते हैं कि शुरुआती यूज में ये कैसा लग रहा है. ट्रेडिशनल सैमसंग फोल्ड के मुकाबले इसका शेप काफी अलग है. फोल्डेड और अनफोल्डेड दोनों तरह से इसका शेप और साइज अलग है. ऐस्पेक्ट रेश्यो भी अलग है. 

Advertisement

पहली नजर में यह फोन उन लोगों के लिए बना हुआ लगता है जो फोल्डेबल का एक्सपीरिएंस चाहते हैं, लेकिन Ultra मॉडल की जरूरत महसूस नहीं करते. कुछ मिनट के इस्तेमाल के बाद Fold8 पहले के मुकाबले ज्यादा हल्का, ज्यादा बैलेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर लगा.

नए शेप की वजह से पूरी स्क्रीन पर वीडियो!

फोन हाथ में लेते ही सबसे पहले इसका वजन महसूस होता है. सैमसंग का कहना है कि Galaxy Z Fold8 का वजन सिर्फ 201 ग्राम है और यह अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है.

सच कहें तो हाथ में लेने पर यह बदलाव महसूस भी होता है. पहले के Fold मॉडल की तुलना में यह ज्यादा आरामदायक लगता है. कुछ देर इस्तेमाल करने के दौरान ऐसा नहीं लगा कि हाथ में कोई बहुत भारी डिवाइस है. अगर आप पहली बार फोल्डेबल इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी हल्की बॉडी आपको जरूर पसंद आएगी.

Advertisement

डिजाइन में भी सैमसंग ने कई छोटे लेकिन काम के बदलाव किए हैं. फोन पहले से ज्यादा पतला महसूस होता है और हिंज भी काफी स्मूद लगा. फोन खोलने और बंद करने के दौरान मूवमेंट में किसी तरह की रुकावट महसूस नहीं हुई.

कंपनी ने इसमें नई Flex Titanium तकनीक का इस्तेमाल किया है. इसका मकसद फोन को ज्यादा मजबूत बनाना और डिस्प्ले पर दिखने वाली क्रीज को कम करना है. शुरुआती इस्तेमाल में क्रीज पहले की तुलना में कम दिखाई दी, हालांकि यह पूरी तरह गायब नहीं हुई है.

बेहद पतला, लेकिन Fold8 Ultra से मोटा

Galaxy Z Fold8 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया डिस्प्ले एक्सपीरिएंस है. सैमसंग ने स्क्रीन का रेशियो बदला है ताकि फोन बंद होने पर यह नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा लगे और खोलने पर बड़ी स्क्रीन का पूरा फायदा मिल सके.

कुछ देर सोशल मीडिया चलाने, वेबसाइट खोलने और वीडियो देखने के दौरान स्क्रीन काफी नैचुरल लगी. फोन खोलने के बाद बड़ी स्क्रीन पर आर्टिकल पढ़ना और वीडियो देखना पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक महसूस हुआ. सैमसंग ने इसमें 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी है, इसलिए आउटडोर में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देनी चाहिए.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4,800mAh बैटरी मिलती है. प्रीव्यू के दौरान हमने कई ऐप्स खोलकर देखे और फोन काफी स्मूद लगा. ऐप स्विचिंग भी तेज रही. हालांकि बैटरी और लंबे समय की परफॉर्मेंस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. इसके लिए हमें फोन को कई दिन तक इस्तेमाल करना होगा.

Advertisement
वाइड कवर स्क्रीन भी

कैमरे में सैमसंग ने इस बार अलग तरीका अपनाया है. Galaxy Z Fold8 में 50MP + 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है. कैमरा ऐप पहले की तरह आसान है, लेकिन इस बार कुछ नए फीचर भी जुड़े हैं.

डुअल रिकॉर्डिंग की मदद से आप सामने और पीछे दोनों कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. वहीं My FanCam फीचर किसी एक व्यक्ति को ट्रैक करके अपने आप वीडियो का फ्रेम एडजस्ट करता रहता है. कंटेंट बनाने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है. कैमरे की असली परफॉर्मेंस का पता फुल रिव्यू में चलेगा.

Galaxy AI इस फोन का बड़ा हिस्सा है. बड़ी स्क्रीन होने की वजह से AI फीचर इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है. Gemini Intelligence की मदद से कई ऐप्स के बीच एक साथ काम किया जा सकता है.

लोगों को पसंद आ सकता है नए तरह का फोल्ड

Now Brief दिनभर की जरूरी जानकारी दिखाता है, जबकि Now Nudge बातचीत के दौरान ही अगले काम का सुझाव देने की कोशिश करता है. शुरुआती इस्तेमाल में AI पहले से ज्यादा तेज और उपयोगी लगा, लेकिन इसकी पूरी क्षमता का पता रोजमर्रा के इस्तेमाल में ही चलेगा.

Samsung ने One UI 9 के साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर भी ध्यान दिया है. AI Assistant Activity Dashboard में यह देखा जा सकता है कि AI ने कौन-कौन से काम किए हैं. साथ ही Knox सिक्योरिटी, Personal Data Engine और नए Privacy Alerts यूजर डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »