Qubo Smart Door Lock Alpha Review: बेहतरीन स्मार्ट लॉक, कम कीमत में ज्यादा स्मार्ट फीचर्स

Qubo Smart Door Lock Alpha Review: भारतीय मार्केट में स्मार्ट डोर लॉक का चलन बढ़ रहा है. मार्केट में वैसे तो काफी स्मार्ट डोर लॉक हैं, लेकिन खरीदने से पहले आपको इन के बारे में विस्तार से समझना चाहिए. हमने ऐसे ही एक लीडिंग स्मार्ट डोर लॉक यूज किया है और आपको इसका एक्सपीरिएंस बताते हैं.

Advertisement
Qubo Alpha: Smart DoorLock Review Qubo Alpha: Smart DoorLock Review

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

कुछ साल पहले तक स्मार्ट डोर लॉक सिर्फ फिल्मों या विदेशों के घरों में देखने को मिलते थे. लोगों को लगता था ये लग्जरी है और आम इंसान अफोर्ड नहीं कर सकता. लेकिन अब ऐसा नहीं है. भारतीय मार्केट में 5 हजार रुपये से स्मार्ट लॉक शुरू हो जाते हैं. हालांकि अगर गलत स्मार्ट लॉक खरीद लिया तो भारी नुकसान भी हो सकता है. 

Advertisement

हीरो ग्रुप के स्मार्ट होम ब्रांड Qubo भारतीय बाजार में काफी समय से स्मार्ट ़डोर लॉक बेच रहा है. कई पॉपुलर मॉडल्स हैं. बेसिक से हाई एंड तक के ऑप्शन मिलते हैं. हमने इनमे से एक Qubo Smart Door Lock Alpha यूज किया है. ये कंपनी का ऑफलाइन मॉडल है. इसे 8-9 हजार रुपये में खरीद सकते हैं. खरीदने के बाद इंस्टॉलेशन फ्री है और घर पर कंपनी की तरफ से स्टाफ आ कर फिट कर देते हैं. 

स्मार्ट डोर लॉक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके डोर की थिकनेस काफी मैटर करती है. सबसे पहले अपनी डोर की थिकनेस मेजर कर लें और जो भी स्मार्ट डोर लॉक खरीद रहे हैं उसकी रिक्वॉयरमेंट पढ़ लें. इसी कंपनी का Ultra डोर लॉक सिर्फ वैसे ही गेट में लग सकता है जिसकी थिकनेस अच्छी खासी है. नॉर्मल डोर में कंपनी का ये मॉडल काम करता है जिसकी थिकनेस किसी ट्रेडिशनल लैच लॉक की तरह ही है. 

Advertisement

डेली लाइफ में इस लॉक का एक्सपीरिएंस कैसा रहा? क्या यह सच में चाबी की जरूरत खत्म कर देता है? क्या इसमें कोई कमी भी है? करीब दो महीने इस्तेमाल करने के बाद यह मेरा फर्स्ट हैंड एक्सपीरियंस है.

प्रीमियम लुक, सॉलिड बिल्ड क्वॉलिटी

घर में आने वाला कोई भी शख्स सबसे पहले इसी लॉक पर नजर डालता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. पूरा फ्रंट पैनल ब्लैक ग्लास फिनिश में आता है, जिसके ऊपर टच कीपैड दिया गया है. स्क्रीन बंद रहने पर यह बिल्कुल प्लेन दिखता है और जैसे ही हाथ फेरते हैं, नंबर दिखाई देने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Wozoyo Pure Air PA6 Review: बेहतरीन डिजाइन, पावरफुल एयर प्यूरिफायर!

डोर हैंडल भी स्ट्रॉन्ग मेटल का है और यूज के दौरान कहीं से भी सस्ता महसूस नहीं होता. फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडल के पास ही दिया गया है, इसलिए दरवाजा खोलने के लिए अलग से उंगली रखने की जरूरत नहीं पड़ती. यह डिजाइन डेली यूज में में काफी आसान लगता है.

करीब दो महीने इस्तेमाल करने के बाद भी लॉक पर स्क्रैच नहीं लगा है. अगर आपके घर का इंटीरियर मॉडर्न है तो यह लॉक उसके साथ अच्छी तरह मैच करता है.

इंस्टॉलेशन पर ध्यान दें

स्मार्ट लॉक खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल इंस्टॉलेशन का होता है. अच्छी बात यह है कि Qubo की इंस्टॉलेशन टीम घर आकर पूरा सेटअप कर देती है. मेरे मामले में इंस्टॉलेशन प्रोसेस उतना स्मूद नहीं था जितनी उम्मीद थी. कई बार रिक्वेस्ट डालने के बाद भी डीले हुआ. हालांकि इंस्टॉलेशन के लिए आए एक्सपर्ट ट्रेंड थे और उन्होंने इंस्टॉलेशन प्रॉपर किया.

Advertisement

अगर आपके घर का लकड़ी का दरवाजा स्टैंडर्ड साइज का है तो इंस्टॉलेशन में ज्यादा परेशानी नहीं आती. कंपनी अलग-अलग तरह के दरवाजों के लिए इसे सपोर्ट करती है और हैंडल का डायरेक्शन भी बदली जा सकती है. मैं सलाह दूंगा कि इसे खुद लगाने की कोशिश न करें. स्मार्ट लॉक की सही फिटिंग उसकी सुरक्षा का सबसे जरूरी हिस्सा होती है.

सेटअप प्रोसेस है आसान

इंस्टॉल होने के बाद आपको Qubo ऐप डाउनलोड करना होता है. इसके जरिए लॉक को सेटअप किया जाता है. इसके बाद आप मास्टर PIN, फिंगरप्रिंट, एक्सेस कार्ड और दूसरे यूजर्स जोड़ सकते हैं. चाहें तो यह काम सीधे लॉक के कीपैड से भी किया जा सकता है, लेकिन ऐप के जरिए करना कहीं ज्यादा आसान है. कई लोगों के फिंगरप्रिंट ऐड कर सकते हैं. 

6 अनलॉक ऑप्शन

Qubo Smart Door Lock Alpha टोटल छह तरीकों से दरवाजा खोलने का ऑप्शन देता है. इसमें फिंगरप्रिंट, PIN, एक्सेस कार्ड, मोबाइल ऐप, वन टाइम OTP और जरूरत पड़ने पर मैकेनिकल चाबी भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Optimist AC 1.4 Ton Review: बिजली बिल सेविंग से लेकर गैस लेवल मॉनिटर तक, वाकई स्मार्ट है ये एसी

अगर अगर किसी दिन फिंगरप्रिंट काम न करे तो PIN है. PIN याद न हो तो कार्ड है. फोन पास हो तो ऐप है. मेहमान आए हैं तो OTP भेज सकते हैं. और अगर बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए तो मैकेनिकल चाबी हमेशा बैकअप के तौर पर मौजूद रहती है. यही फ्लेक्सिबिलिटी इस लॉक को काफी प्रैक्टिकल बनाती है.

Advertisement

फिंगरप्रिंट परफॉर्मेंस शानदार है और एक बार में ये हमेशा ही अनलॉक होता है और ये फास्ट भी है. हालांकि अगर आपकी फिंगर पर कुछ लगा है या वेट है तो मुश्किल होती है. 

अगर आप लॉक के पास खड़े हैं तो ब्लूटूथ के जरिए ऐप तुरंत कनेक्ट हो जाता है. इसके बाद आप ऐप से दरवाजा लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, यूजर्स मैनेज कर सकते हैं और दूसरी सेटिंग्स भी बदल सकते हैं. लेकिन यहीं Alpha मॉडल की सबसे बड़ी कमी भी सामने आती है.

वाईफाई के लिए अलग से लेना होगा गेटवे

इस मॉडल में इनबिल्ट Wi-Fi नहीं मिलता. यानी अगर आप ऑफिस में बैठे हैं और घर का दरवाजा ऐप से सीधे खोलना चाहते हैं तो ऐसा नहीं कर पाएंगे. इसके लिए अलग से Qubo का Wi-Fi Gateway खरीदना पड़ता है. अगर आपको शुरुआत से ही रिमोट एक्सेस चाहिए तो एसेंशियल या Ultra मॉडल ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Curapod Review: कमर और घुटनों के दर्द पर हमने किया टेस्ट, जानिए रिजल्ट!

मेरे हिसाब से कंपनी को कम से कम Wi-Fi इस मॉडल में भी देना चाहिए था. आज के समय में स्मार्ट लॉक खरीदने वाले काफी लोग रिमोट कंट्रोल की उम्मीद रखते हैं. OTP फीचर काम का है, लेकिन डायरेक्ट अनलॉक ज्यादा बेटर होता. यह फीचर सिक्योर भी है क्योंकि आप सीधे लॉक नहीं खोल रहे, बल्कि एक बार इस्तेमाल होने वाला पासकोड भेज रहे हैं.

Advertisement

PIN और RFID कार्ड भी काफी काम आते हैं. फिंगरप्रिंट मेरा सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका रहा, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ जब घर में किसी बुजुर्ग या रिश्तेदार को अंदर आना था. ऐसे समय PIN और RFID कार्ड काफी काम आए. 

फास्ट रेस्पॉन्स, हैंडल करना काफी आसान

PIN डालते ही लॉक जल्दी खुल जाता है. कीपैड का रिस्पॉन्स भी अच्छा है और नंबर साफ दिखाई देते हैं. कंपनी इसमें फेक पिन फीचर भी देती है, यानी अगर कोई आपके पीछे खड़ा हो तो असली PIN से पहले या बाद में कुछ एक्स्ट्रा डिजिट डालकर भी लॉक खोला जा सकता है. इससे पासकोड का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है.

RFID कार्ड भी तेज काम करता है. कार्ड टैप करते ही लॉक तुरंत खुल जाता है. पैसेज मोड रोजमर्रा में काफी काम आता है. मान लीजिए घर में कोई फंक्शन है, सफाई चल रही है या लगातार लोग आ-जा रहे हैं. ऐसे समय हर बार फिंगरप्रिंट या PIN लगाने की जरूरत नहीं होती. पैसेज मोड ऑन करने के बाद लॉक नॉर्मल दरवाजे की तरह काम करता है और बार-बार ऑथेंटिकेशन नहीं मांगता. काम खत्म होने पर इसे दोबारा बंद किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: एक साथ 3 डिवाइस होंगे फास्ट चार्ज, देखें DailyObjects Node का रिव्यू 

Advertisement

Qubo Smart Door Lock Alpha में Auto Lock मिलता है. यानी दरवाजा बंद होते ही कुछ सेकेंड बाद यह अपने आप लॉक हो जाता है. कई बार जल्दी में लोग दरवाजा बंद तो कर देते हैं लेकिन लॉक करना भूल जाते हैं. यह फीचर उस परेशानी को खत्म कर देता है.

इसके अलावा टैंपर अलार्म, रॉन्ग पिन अलर्ट और प्राइवेसी लॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. अगर कोई लगातार गलत PIN डालता है या लॉक से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो अलार्म बजने लगता है.

यह लॉक AA बैटरियों पर चलता है. कंपनी का दावा है कि नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी कई महीनों तक चल सकती है. मेरे लगभग दो महीने के इस्तेमाल में बैटरी को लेकर कोई दिक्कत नहीं आई. अच्छी बात यह भी है कि बैटरी खत्म होने से पहले लॉक अलर्ट देना शुरू कर देता है. अगर फिर भी बैटरी पूरी तरह खत्म हो जाए तो नीचे टाइप सी पोर्ट दिया गया है. वहां पावर बैंक लगाकर कुछ समय के लिए लॉक को पावर दी जा सकती है और दरवाजा खोला जा सकता है. इसके अलावा मैकेनिकल चाबी हमेशा बैकअप के तौर पर मौजूद रहती है.

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आपका बजट लिमिटेड है और आपको एक मजबूत, भरोसेमंद और प्रीमियम स्मार्ट डोर लॉक चाहिए, जिसमें फिंगरप्रिंट, PIN, कार्ड, OTP और ऐप जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिलें, तो Qubo Smart Door Lock Alpha एक अच्छा विकल्प है.

Advertisement

लेकिन अगर आपकी सबसे बड़ी जरूरत यह है कि आप दुनिया में कहीं से भी मोबाइल ऐप से दरवाजा तुरंत लॉक और अनलॉक कर सकें, तो फिर Alpha आपके लिए सही मॉडल नहीं है. ऐसे यूजर्स को Qubo Essential या खासकर Qubo Ultra देखना चाहिए.

Qubo Smart Door Lock Alpha: बॉटम लाइन

Qubo Smart Door Lock Alpha ने मुझे कुल मिलाकर प्रभावित किया. इसकी बिल्ड क्वॉलिटी मजबूत है, डिजाइन प्रीमियम लगता है और सबसे जरूरी बात, जिन फीचर्स का आप रोज इस्तेमाल करेंगे, वे भरोसे के साथ काम करते हैं. फिंगरप्रिंट सेंसर तेज है, ऐप इस्तेमाल करने में आसान है और कई अनलॉक विकल्प इसे पूरे परिवार के लिए सुविधाजनक बनाते हैं.

मेरी सिर्फ दो शिकायतें रहीं. पहली, इसमें इनबिल्ट Wi-Fi नहीं है. दूसरी, रिमोट से सीधे लॉक अनलॉक करने की सुविधा नहीं मिलती और इसके लिए अलग गेटवे और OTP सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता है.

आज तक टेक रेटिंग: 8/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »