Galaxy S26 Ultra Review: एक महीना इस्तेमाल के बाद सच सामने, लेना चाहिए या नहीं?

Galaxy S26 Ultra Review: सैमसंग का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में आ चुका है. महीने भर यूज करने के बाद ये फोन हमें कैसा लगा आपको बताते हैं. इस रिव्यू में हम हर पहलू को टच करने की कोशिश करेंगे ताकि आपको रियल वर्ल्ड यूजकेस पता चल सके.

Advertisement
Galaxy S26 Ultra Review (Photo: ITG) Galaxy S26 Ultra Review (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST

सैमसंग ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज लॉन्च की है. लगभग महीने भर Galaxy S26 Ultra यूज करने के बाद आपको इसका पूरा रिव्यू बताते हैं. पहली नजर में इस फोन ग्राउंडब्रेकिंग नहीं लगता, लेकिन पिछले बार के मुकाबले थोड़ा बदलाव जरूर किया गया है.

आज के समय में फ्लैगशिप फोन सिर्फ कैमरा या प्रोसेसर का खेल नहीं रह गया है, और इस फोन को इस्तेमाल करते हुए यह बात बार-बार समझ आती है.

Advertisement

Galaxy S26 Ultra: डिजाइन और बिल्ड, बदलाव कम, लेकिन काम का

पहली बार हाथ में लेते ही यह फोन जाना-पहचाना लगता है, लेकिन थोड़ी देर इस्तेमाल करने पर फर्क समझ आता है. फोन पहले से पतला और हल्का है, और किनारे थोड़े गोल किए गए हैं जिससे पकड़ने में आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e Review: ऐपल के इकोसिस्टम में एंटर करने के लिए बेहतरीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन

पिछले कुछ सालों के डिजाइन ने इंप्रेस किया था, लेकिन इस बार का डिजाइन मुझे कुछ खास पसंद नहीं आया. Galaxy S25 Edge आपको याद है तो इसका डिजाइन उससे ही इंस्पायर्ड लगता है. 

एक चीज जो मैंने नोटिस की, वो है इसका कैमरा डिजाइन. पीछे का कैमरा सेटअप अब ज्यादा साफ और एकसाथ जुड़ा हुआ लगता है, लेकिन कैमरा उभरा हुआ है. ये टेबल पर रखने से काफी हिलता डुलता है. 

Advertisement

बिल्ड क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं है. मजबूत मेटल फ्रेम और मजबूत ग्लास के साथ यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसा देता है. पानी और धूल से भी सुरक्षा मिलती है. हालांकि अब इसमें टाइटैनियम फ्रेम नहीं दिया जा रहा है. 

Galaxy S26 Ultra: डिस्प्ले, शानदार, लेकिन थोड़ा अलग... प्राइवेसी ग्लास

इस फोन का डिस्प्ले सच में कमाल है. बड़ा 6.9 इंच का स्क्रीन, बेहतरीन ब्राइटनेस और बहुत शार्प क्वालिटी. बाहर धूप में भी सब साफ दिखता है. इस बार का हाईलाईट कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले को बनाया है. हार्डवेयर लेवल प्राइवेसी डिस्प्ले दी गई है जिसे आप कंट्रोल कर सकते हैं. कोई तांक झांक ना करे इसलिए आप ओटीपी या किसी नोटिफिकेशन तक को मैनुअली छुपा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a का असली टेस्ट, क्यों यह फोन चुपचाप सबको पीछे छोड़ रहा है, फुल रिव्यू

प्राइवेसी ग्लास के दो मोड हैं. एक नॉर्मल एक मैक्सिमम. दोनों ही मोड में आपके साइड में पीछे खड़ा इंसान डिस्प्ले नहीं देख पाएगा. हालांकि प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करने पर डिस्प्ले की क्वॉलिटी कम लगने लगती है. खास तौर पर अगर आप मैक्सिमम सेटिंग्स चुनेंगे तो डिस्प्ले की क्वॉलिटी तुरंत बदल जाती है. मैने ज्यादातर टाइम बिना प्राइवेसी डिस्प्ले के ही फोन यूज किया है. 

Advertisement

ये फीचर ग्राउंडब्रेकिंग जरूर है, क्योंकि दूसरी कोई भी कंपनी अब तक ये नहीं कर पाई है. आगे चल कर कंपनी इसकी कमियों को भी ठीक कर लेगा. क्योंकिफ फर्स्ट जेनेरेशन टेक में अक्सर दिक्कतें आती हैं. 

Galaxy S26 Ultra: पावरफुल, लेकिन सैमसंग वाला टच अभी भी वही

कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी पहचान है. इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है, साथ में अल्ट्रा वाइड और दो जूम कैमरे भी दिए गए है. दिन में फोटो बहुत शानदार आती हैं. डिटेल भरपूर होती है और फोटो सोशल मीडिया के लिए तैयार लगती है. RAW मोड भी दिया गया है. 

रात में भी इस बार सुधार दिखता है. नया लेंस ज्यादा लाइट कैप्चर करता है, जिससे कम रोशनी में भी फोटोज अच्छी आती हैं. लेकिन एक बात जो यूज में सामने आई वो है कलर प्रोसेसिंग. फोटो थोड़ी ज्यादा ही ब्राइट लगता हैं, जो हर बार नैचुरल नहीं होती. 

कैमरा इंटरफेस में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. सबसे दिलचस्प मुझे इसका Horizontal Lock लगा. ये वीडियो का फीचर है. वीडियो बनाते वक्त ये फीचर यूज करने का अलग मजा है. पूरा फोन 360 डिग्री रोटेट करने के बावजूद सबजेक्ट हिलेगा नहीं. ये दिखाता है कि स्टेब्लिटी पर कितना काम किया गया है और सॉफ्टवेयर में कैसे ट्वीक किया गया है. ये फीचर काफी प्रैक्टिकल है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: V-Guard Luxecube स्मार्ट वाटर हीटर रिव्यू: पैसा वसूल है ये गीजर, सालों भर कर सकते हैं यूज

Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कैमरे में ज्यादा कुछ नया नहीं है. वीडियो स्टेब्लाइजेशन से लेकर एआई फीचर्स तक सॉलिड काम करते हैं. कैमरे में कम से कम इस फोन को फुल मार्क्स मिलेंगे.

Galaxy S26 Ultra: AI, असली बदलाव यहीं है

पिछले कुछ सालों से सैमसंग ने स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कमाल किया है. ऐपल को निश्चित तौर पर कंपनी ने इस डिपार्टमेंट में काफी पीछे छोड़़ा है. Galaxy AI के ज्यादातर फीचर्स काफी प्रैक्टिकल लगते हैं.  फोन में कई स्मार्ट फीचर दिए गए हैं, जैसे फोटो को लिखकर एडिट करना, स्क्रीन के हिसाब से सुझाव मिलना और ऑटोमेशन. ये तमाम फीचर्स डेली यूज के हैं और ऑल्मोस्ट परफेक्ट हैं.

मैं इस फोन को रोज इस्तेमाल कर रहा हूं और AI का असर साफ दिखता है. यह फोन ऑन-डिवाइस एआई का इस्तेमाल करता है. इसमें लाइव ट्रांसलेट मिलता है. कॉल के दौरान रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन भी होता है. स्मार्ट स्कैम डिटेक्शन भी काम करता है.

Now Nudge फीचर मुझे खास लगा. यह मेरे इस्तेमाल को समझकर खुद सुझाव देता है. जैसे मीटिंग से पहले जरूरी ऐप खोलने का इशारा या किसी काम की याद दिलाना.

Advertisement

अच्छी बात यह है कि कई एआई टूल्स बिना इंटरनेट भी काम कर जाते हैं. इससे रोज के काम में रुकावट नहीं आती. मैंने नोट्स के साथ इसे काफी इस्तेमाल किया. Galaxy AI खुद नोट्स का छोटा सार बना देता है. लंबी चैट या मीटिंग की बातें जल्दी समझ में आ जाती हैं. स्मार्ट रिप्लाई भी काम के हैं. जल्दी जवाब देना आसान हो जाता है.

कैमरा में भी AI का बड़ा रोल है. AI Photo Assist और AI Eraser जैसे टूल्स फोटो को तुरंत साफ कर देते हैं. मैंने कई बार फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाए और रिजल्ट अच्छा मिला. Move और Create जैसे फीचर से सब्जेक्ट की पोज़िशन बदलना भी आसान है. Style से फोटो में अलग लुक दिया जा सकता है.

Circle to Search का नया वर्ज़न भी मैंने ट्राय किया. अब एक ही इमेज में कई चीजों को पहचान लेता है. जैसे एक फोटो में जैकेट, जूते और बाकी चीजों की जानकारी एक साथ मिल जाती है.

क्रॉस ऐप AI सपोर्ट: इसे यूज करते हुए मुझे यह समझ आया कि फोन अब सिर्फ एक-एक ऐप तक लिमिटेड नहीं है. आप एक ही कमांड में कई ऐप्स के बीच काम करवा सकते हैं. जैसे अगर मैं बोलूं कि इस मैसेज से एड्रेस लेकर कैब बुक कर दो, तो फोन पहले मैसेज से जानकारी उठाता है, फिर मैप या राइड ऐप खोलता है और प्रोसेस आगे बढ़ाता है.

Advertisement

यह पूरी तरह हर ऐप में परफेक्ट नहीं है, लेकिन जहां सपोर्ट मिलता है, वहां काम काफी आसान हो जाता है. बार-बार ऐप बदलने की जरूरत कम होती है और काम तेज हो जाता है. आने वाले समय में इस तरह के फीचर ही ऐप इकॉनमी का नुक़सान करेंगे, क्योंकि लोग एक ही जगह पर कई काम करेंगे. 

Galaxy S26 Ultra: परफॉर्मेंस, तेज, स्मूथ और भरोसेमंद

रियल लाइफ यूज़ में यह फोन हमेशा स्मूद और रेस्पॉन्सिव लगता है. एडिटिंग, गेमिंग से लेकर सोशल मीडिया और हेवी टास्क में भी ये लैग या हैंग नहीं करता है. फोन फास्ट है और केपेबल भी है.

इसमे 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है और मेरे वेरिएंट में 12 जीबी रैम है. इसी वजह से मल्टीटास्किंग बहुत आसान लगती है. ऐप्स जल्दी खुलते हैं और बैकग्राउंड में भी टिके रहते हैं.

मैंने BGMI, Call of Duty Mobile और Asphalt जैसे गेम्स लंबे समय तक खेले. मैक्स सेटिंग्स पर भी गेम्स स्टेबल चलते हैं. फ्रेम ड्रॉप बहुत कम दिखा. हां, कैमरा यूज़ करते समय या लगातार हैवी लोड पर फोन हल्का वॉर्म हो जाता है.

लंबे गेमिंग सेशन में थर्मल थ्रॉटलिंग भी दिखती है. ऐसे में प्रोसेसर की परफॉर्मेंस करीब 50 से 55 प्रतिशत तक गिर सकती है. लेकिन सच कहूं तो रियल यूज़ में यह ज्यादा महसूस नहीं होता. गेम अभी भी प्लेबल रहता है.

Advertisement

Galaxy S26 Ultra: बैटरी

Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है. लेकिन नया 3nm चिप और बेहतर पावर मैनेजमेंट साफ फर्क दिखाते हैं. बैकअप पिछले जेनरेशन से बेहतर लगा.

मेरे इस्तेमाल में यह फोन आराम से फुल डे निकाल देता है. कई बार तो डे से भी ऊपर चला गया. स्क्रीन ऑन टाइम भी 16 घंटे के आसपास पहुंच जाता है, जो काफी इम्प्रेसिव है.

चार्जिंग भी इस बार तेज लगी. 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. करीब 30 मिनट में 75 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है. लगभग 50 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है.

Galaxy S26 Ultra: बॉटम लाइन 

सैमसंग का ये नया फ्लैगशिप पावरफुल है. लेकिन प्राइवेसी डिस्प्ले को लेकर दुनिया भर में मिक्स्ड रिएक्शन हैं, क्योंकि प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करते ही डिस्प्ले व्यूइंग क्वॉलिटी खराब हो जाती है.

डिजाइन को लेकर भी ज्यादा कुछ नहीं किया गया है. AI भरपूर है और ऐपल से बेहतर है. कैमरा बेजोड़ है और परफॉर्मेंस भरोसेमंद है. लेकिन आपके पास S25 Ultra या S24 Ultra भी है तो अपग्रेड करना वाइज डिसिजन नहीं रहेगा.

आज तक रेटिंग: 9/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement