जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है Redmi Note 4

Redmi Note 3 में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया था, लेकिन Redmi Note 4 के भारतीय वर्जन में क्वॉल्कॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें भी यूएसबी टाइप सी है.

Advertisement
Redmi Note 4 Redmi Note 4

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

चीनी टेक्नॉलोजी दिग्गज शाओमी का भारत में अब तक सबसे ज्यादा बेचा जाने वाला स्मार्टफोन Redmi Note 3 है. इसका अगला वर्जन कंपनी हाल ही में चीन में लॉन्च किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi Note 4 जल्द ही भारत में भी लॉन्च हो सकता है. मैकटेक ब्लॉग का दावा है कि इसे जनवरी 2017 में भारत में लॉन्च किया जाएगा. हालाकिं कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.

Advertisement

Redmi Note 4 चूंकि पहले से ही चीन में इसकी पूरी जानकारी भी दी है. एक बार फिर से बता दें कि यह स्मार्टफोन भी दिखने में Redmi Note 3 से ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स थोड़े अलग हैं.

Redmi Note 3 में मीडियाटेक का प्रोसेसर दिया गया था, लेकिन Redmi Note 4 के भारतीय वर्जन में क्वॉल्कॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें भी यूएसबी टाइप सी है.

5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले मेटल के इस स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है. खास बात यह है कि इसमें 10 कोर वाला प्रोसेसर MediaTek Helio X20 दिया गया है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी को बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.

यह स्मार्टफोन 4G LTE सपोर्ट करता है और इसमें दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्पी कैमरा दिया गया है. इसकी बैट्री 4,100mAh की है और यह गोल्ड, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Advertisement

इसकी शुरुआती कीमत 899 युआन (लगभग 9,000 रुपये) है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 12,000 रुपये) है. देखना दिलचस्प होगा की इसकी कीमत भारत में क्या होती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »