Samsung गैलेक्सी के अगले इवेंट के लिए वैसे तो कुछ हफ्ते बचे हैं लेकिन लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के बारे में लीक होती जानकारियों की भरमार हो गई है. हाल ही में आई जानकारी इस ओर इशारा करती है कि Galaxy S8 10 अप्रैल से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S8 बेजेल-लेस डिस्प्ले में आ सकती है, जिसे 'इनफिनिटी डिस्प्ले' नाम दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि कंपनी S8 को 16:9 स्टैंडर्ड की जगह के नए स्क्रीन के साथ उतारेगी. LG ने हाल ही में G6 को लॉन्च किया जिसमें कुछ इसी तरह की स्क्रीन है.
एक और लीक हुई जानकारी के मुताबिक आने वाली Galaxy S8 के लिए 10 अप्रैल से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. खबर ये भी है कि Galaxy S8 और Galaxy S8+ 21 अप्रैल से दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगी.
वहीं एक वीडियो से ये भी पता चला है कि आने वाला Galaxy S8 में आ सकता है साथ ही AI अस्सिटेंट वाले Bixby के लिए अलग से बटन वॉल्यूम रॉकर के ठीक नीचे दिया जाएगा.
सैमसंग Galaxy S8 को Galaxy Unpacked 2017 में 29 मार्च को लॉन्च करेगी.
साकेत सिंह बघेल