Galaxy On Max पर मिल रही है बंपर छूट, साथ ही कई ऑफर्स

ऑफर्स के अलावा एक्स्ट्रा 149 रुपये देकर बाइबैक गारंटी भी ले सकते हैं. यानी इसे एक्स्चेंज करने पर इसकी 50 फीसदी वैल्यू आपको मिलेगी.  इन दो ऑफर्स के साथ एक्सचेंज ऑफर भी है, यानी आप किसी पुराने स्मार्टफोन को बदलकर इस पर डिस्काउंट पा सकते हैं.

Advertisement
On Max On Max

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

सैमसंग का एक पॉपुलर बजट स्मार्टफोन है Galaxy On Max. इस स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है और यह लिमिटेड पीरियड है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में इसी साल जुलाई में लॉन्च किया था. लॉन्च के समय इसकी कीमत 16,900 रखी गई थी. अब इसे फ्लिपकार्ट से 1,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy On Max पर इसे खरीदने पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेग. इसके अलावा एक्स्ट्रा 149 रुपये देकर बाइबैक गारंटी भी ले सकते हैं. यानी इसे एक्स्चेंज करने पर इसकी 50 फीसदी वैल्यू आपको मिलेगी.  इन दो ऑफर्स के साथ एक्सचेंज ऑफर भी है, यानी आप किसी पुराने स्मार्टफोन को बदलकर इस पर डिस्काउंट पा सकते हैं.

Advertisement

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है और इसमें 5.7 इंच फुल HD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek MTK P25 प्रोसेसर दिया गया है. इसके कैमरे के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में f/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है वहीं इसके फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का ही कैमरा दिया गया है. दोनों में ही LED फ्लैश भी दिया गया है.

इस स्मार्टफोन का इंटरनल स्टोरेज 32GB का है और इसे कार्ड की मदद से . क्नेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, 3.5mm audio jack, और Micro-USB पोर्ट मौजूद है.

इसके खास फीचर्स की बात करें तो इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसमें सैमसंग पे मिनी सपोर्ट दिया है. इसमें सोशल कैमरा मोड दिया गया है जिससे फोटोज को इंस्टैंट ही सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement