सैमसंग के दो बजट स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है. Galaxy J7 – 6 (2016) एडिशन के 16GB वैरिएंट पर ऑफर है. ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 13,800 रुपये है, लेकिन ऑफर के तहत इसे 7,790 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके दो कलर वैरिएंट उपलब्ध हैं- ब्लैक और गोल्ड. ये दोनों स्मार्टफोन्स फ्लैश सेल के दौरान सस्ते मिलेंगे.
फ्लिपकार्ट पर इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल लगेगी और इसी दौरान इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है. इस ऑफर के अलावा इसे नो कॉस्ट ईएमाआई के जरिए भी खरीद सकते हैं. यानी आपको कीमत से ज्यादा पैसे देने की जरूरत नहीं होगी.
5 इंच के इस स्मार्टफोन में फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. के साथ 2GB रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसकी बैट्री 3,300mAh की है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, एनएफसी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यह तीन कलर ऑप्शन- गोल्ड, व्हाइट और पिंक में उपलब्ध होगा.
इन स्मार्टफोन के अलावा फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy J7 Prime पर भी छूट मिल रही है. इसकी कीमत 15,900 रुपये है, जबकि ऑफर के तहत इसे कस्मर्स 14,900 रुपये में ही खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन पर भी नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है. इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.
5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 1.6GHz का Exynos 7870 प्रोसेसर दिया गया है.
मुन्ज़िर अहमद