अनिल अंबानी की कंपनी दे रही है 49 रुपये में 1GB 4G डेटा

आकर्षक प्लान्स देने की फेहरिस्त में अब रिलायंस कम्यूनिकेशन का नाम भी शामिल हो गया है.

Advertisement
रिलायंस दे रहा है 49 रुपये में 1GB 4G डेटा रिलायंस दे रहा है 49 रुपये में 1GB 4G डेटा

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

रिलायंस कम्यूनिकेशन ने नए 4G कस्टमर्स के लिए एक प्लान लॉन्च किया है. इसके तहत 49 रुपये में 1GB डेटा दिया जाएगा. इसी ऑफर के तहत 149 रुपये में 3GB डेटा दिया जाएगा. इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी ऑन नेट कॉलिंग भी है. इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की होगी और इसे कंपनी ने जॉय ऑफ होली का पैक का नाम दिया है.

Advertisement


कंपनी ने इस प्लान को लॉन्च करते हुए कहा है, ‘इस लॉन्च के साथ ही रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के सभी नए 4G कस्टमर्स को 49 रुपये में 1GB डेटा मिलेगा जबकि जाएगा. इस प्लान में लोकल और एसटीडी कॉलिंग फ्री होगी और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होगी’. हालाकिं कॉलिंग ऑन नेट होगी यानी रिलायंस से रिलायंस क़लिंग की जा सकती है. दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको पैसे देने होंगे.


इसके अलावा कंपनी का मानना है कि अभी भी बाजार में 2G और 3G मार्केट में संभावनाएं हैं. इसलिए अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन ने 2G और 3G के पैक्स भी लॉन्च किए हैं. कंपनी के मुताबिक के साथ अनलिमिटेड 3G डेटा जबकि 49 रुपये की शुरुआती कीमत के प्लान में अलनिमिटेड 2G डेटा दिया गया है.


गौरतलब है कि रिलायंस जियो के आकर्षक डेटा प्लान के बाद दूसरी कंपनियों ने भी ऐसे ही प्लान लॉन्च करने शुरू कर दिया हैं. इनमें एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया और बीएसएनल भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में आक्रामक डेटा वाले पैक्स लॉन्च किए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »