Yu Note की फोटोज और स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, कीमत 14,999 रुपये

बाजार में जल्द ही Yu का एक दमदार फैबलैट Yu Note लॉन्च होने वाला है. लीक्ड बॉक्स पर इसकी कीमत 14,999 रुपये लिखी है, लेकिना बाजार में इससे कम दाम पर मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
जल्द आएगा Yu Note जल्द आएगा Yu Note

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:35 PM IST

माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी Yu ने पिछले साल दावा किया था कि वो दुनिया का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. फोन तो लॉन्च हुआ पर वो दावो खोखले ही साबित हुए.

अब कंपनी एक नया फैबलेट Yureka Note लॉन्च करने की तैयारी में है. इसके बॉक्स की फोटो इंटरनेट पर लीक हुई है जिसमें इसका प्रोडक्ट नंबर Yu 6000 लिखा है. इस बॉक्स में इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन की जानकारी है. इसकी कीमत इसमें 14,999 रुपये है दर्ज है. एक ट्विटर यूजर ने इसकी फोटो शेयर की है.

Advertisement

आपको बता दें कि लीक फोटो के मुताबिक इसमें के साथ 3GB रैम और Mali GPU दिया गया है. इसकी स्क्रीन 6 इंच की है और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है.

इसकी इंटरनल मेमोरी 16GB होगी जिसे के जरिए बढ़ाया जा सकेगा. इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैट्री और एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया है. उम्मीद है यह फैबलेट जल्द ही बाजार में लॉन्च किय जाएगा.

AajTak.in इन लीक्ड जानकारियों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement