आइरिश स्कैनर और 3D ऑडियो सिस्टम के साथ आ सकता है Nokia 9

लीक हुई खबर से पता चला है कि Nokia 9 में आइरिश स्कैनर और Nokia OZO ऑडियो फीचर होंगे.

Advertisement
लीक हुई तस्वीर लीक हुई तस्वीर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

Nokia 9 के आने की खबर वैसे तो अभी तक कंफर्म नहीं हुई है, खबरें फिर से जरिए मिल रही हैं. अभी लीक हुई खबर से पता चला है कि इस टॉप एंड स्मार्टफोन में आइरिश स्कैनर और Nokia OZO ऑडियो फीचर होंगे.

रिपोर्ट्स से पता चला है कि Nokia 9 में 5.5- इंच QHD (1440x2560 pixels) OLED डिस्प्ले और एंड्रायड 7.1.2 नूगट होगा. इसमें के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC प्रोसेसर होने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

Advertisement


कैमरे के सेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स कहते हैं कि इसके रियर में Carl Zeiss ऑप्टिक्स के साथ सेटअप देखने को मिलेगा. वहीं इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. खैर डुअल कैमरा सेटअप होने की खबर पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं. ये स्मार्टफोन 64GB और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ मार्केट में आ सकता है.

खबरें है कि Nokia 9 क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी के साथ 3800mAh की बैटरी में आएगी. जैसा कि उपर बताया गया था कि स्मार्टफोन में आइरिश स्कैनर और Nokia OZO ऑडियो फीचर भी होंगे. हालांकि अभी ये क्लियर नहीं हुआ है कि ये 3D ऑडियो एक्सपिरियंस कैसा होगा. इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा.


आपको ये भी याद दिला दें कि आइरिश स्कैनर फीचर को सैमसंग ने Galaxy S8 में भी दिया है. ये एक बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement