Huawei लाएगा दो रियर कैमरों वाले स्मार्टफोन का सस्ता वर्जन

दो रियर कैमरा सेटअप वाले फोन, Huawei P9 और P9 Plus लॉन्च हो गए हैं. अब कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका हल्का वर्जन लॉन्च करेगी.

Advertisement
रूस की वेबसाइट ने जारी की है यह फोटो रूस की वेबसाइट ने जारी की है यह फोटो

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

चीनी टेक दिग्गज Huawei ने लंदन में अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन- P9 और P9 Plus लॉन्च किए हैं. इनमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं जो iPhone 6S को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. जाहिर है ये हाई एंड स्मार्टफोन्स हैं तो इनकी कीमत भी ज्यादा होगी.

इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि कंपनी जल्द ही इसका लाइट वर्जन P9 Lite लाएगी. एक टेक वेबसाइट में Huawei P9 Lite का हैंड्स ऑन रिव्यू अपलोड किया गया है. इसमें इमेज के साथ इसके स्पेसिफिक्शन्स भी बताए गए हैं.

Advertisement

खबरों के मुताबिक इसके भी दो वैरिएंट हैं है, लेकिन इसकी मेमोरी में फर्क है. एक में 2GB रैम मिल सकता है जबकि दूसरे में 3GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मेमोरी.

दिलचस्प बात यह है कि, P9 Lite में भी इसके हाई एंड वर्जन की तरह ही दो रियर कैमरों वाला सेटअप मिलने की खबर है. गौरतलब है कि दोनों रियर कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं और इन्हें जर्मनी की मशहूर कंपनी लेसिया ने बनाया है.

फिलहाल P9 Lite के लिए आपको इसके करना होगा. खास बात यह है कि इसकी कीमत इसके हाई एंड से कम होंगी, तो दो रियर कैमरों वाला किलर स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर साबित होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »