बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. राघोपुर दियारा क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तीन को सुरक्षित बचाया गया. मृतकों में ज्यादातर बच्चों के शामिल होने की बात सामने आई है. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है.