चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री 4 फीसदी घटी : रिपोर्ट

स्मार्टफोन उत्पादन और उसे दुनिया भर में बेचने के मामले में पहला स्थान रखने वाले चीन में पहली बार साल 2017 में इस करोबार में साल-दर-साल आधार पर चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कुल 45.9 करोड़ हैंडसेट की बिक्री हुई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 27 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

स्मार्टफोन उत्पादन और उसे दुनिया भर में बेचने के मामले में पहला स्थान रखने वाले चीन में पहली बार साल 2017 में इस करोबार में साल-दर-साल आधार पर चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और कुल 45.9 करोड़ हैंडसेट की बिक्री हुई है.

आईएएनएस की खबर के मुताबिक, की मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'इस गिरावट का मुख्य कारण चीन की स्मार्टफोन की बिक्री में साल 2017 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा. इस दौरान 14 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 11.3 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई.'

Advertisement

अपने घरेलू बाजार में चीनी कंपनी हुआवेई का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और साल 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 2.4 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की और पूरे साल में नौ करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की.

कैनालिस के शोध विश्लेषक मो जिया ने एक बयान में कहा, 'ऑनर का प्रदर्शन Huawei का पूरक है, लेकिन Huawei की कुल बिक्री में इसका योगदान आधे से अधिक है. Huawei और हॉनर के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, Huawei को आगे जाकर खुद के ब्रांड से ही खुद को होनेवाले नुकसान की काट निकालनी होगी.'

बीते साल ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन की बिक्री में क्रमश: और सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ओप्पो ने कुल 1.9 करोड़ और वीवो ने कुल 1.7 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री की.

चौथी तिमाही में गिरावट के बावजूद ओप्पो और वीवो ने 2017 में दोहरे अंकों की वृद्धि दर हासिल की. दोनों ही कंपनियों ने चीनी स्मार्टफोन बाजार में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement