Asus ZenFone AR भारत में आज लॉन्च हो रहा है. दिल्ली में लॉन्च इवेंट दोपहर दो बजे से शुरू होगा. यह कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने इसे पहले दूसरे देशों में लॉन्च किया था. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया ऑग्मेंटेड रियलिटी कैमरा है. इसके अलावा इसमें गूगल के प्रोजेक्ट टैंगो ऑग्मेंटेड रियलिटी सपोर्ट भी दिया गया है.
यह स्मार्टफोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और यह स्मार्टफोन गूगल डे ड्रीम हेडसेट को भी सपोर्ट करेगा. गूगल के इस हेडसेट की कीमत 6,499 रुपये है.
इस स्मार्टफोन की दूसरी खासियत इसमें दिया जाने वाला 8 GB रैम है. इसमें क्वॉल्कॉम का स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है.
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, ऐसुस कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन है जिसमें 8GB रैम है. हालांकि अब इसके भारत लॉन्च से पहले OnePlus भारत में 8GB रैम वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी बन गई है. हाल ही में कंपनी ने OnPlus 5 लॉन्च किया है.
Asus ने दावा किया है कि गूगल पर ऑग्मेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी सपोर्ट वाले एक हजार ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर होंगे जिन्हें इस स्मार्टफोन में यूज किया जा सकेगा.
इस स्मार्टफोन में 5.7-inch Super AMOLED QHD (2560×1440) रिज्योलुशन का डिस्प्ले देता है. फोन का मेन कैमरा 23 मेगापिक्सल सोनी IMX 318 सेंसर के साथ है, जबकि बाकी दो कैमरे मोशन ट्रैकिंग और डेप्थ सेंसिंग के तौर पर काम करेंगे.
एंड्रॉयड 7.0 नूगट बेस्ड Asus ZenFone AR में 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया गया था. वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 2.0 Type-C पोर्ट, Bluetooth v4.2 और Wi-Fi 802.11ac मौजूद है. इसकी बैटरी 3300mAh की है.
मुन्ज़िर अहमद