हर साल नए आईफोन लॉन्च से पहले अफवाहों का बाजार गर्म रहता है. इनमें से कई अफवाहें स्पेसिफिकेशन्स में तब्दील भी हो जाती हैं. कंपनी सितंबर में iPhone 7 लॉन्च करने की तैयारी में है और खबर आ रही है कि iPhone में 5.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जाएगी. फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे iPhone 7 में दिया जाएगा या iPhone 8 में.
डिजिट टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2017 के आखिर में या 2018 के शुरूआत में लॉन्च हो सकता है. इस रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस साल कंपनी iPhone 7 Plus का दो वैरिएंट लॉन्च करगी.
दोनों कथित आईफोन में से एक सिंगल लेंस कैमरा सेटअप के साथ होगा जबकि दूसरा ड्यूल लेंस कैमरा के साथ. ड्यूल लेंस कैमरे वाले को कंपनी iPhone Pro का नाम दे सकती है.
आपको बता दें कि एप्पल फिलहाल 4, 4.7 और जिसमें सबसे बड़ा फोन iPhone 6S Plus है. इसके अलावा कंपनी ने अभी तक किसी आईफोन में AMOLED डिस्प्ले यूज नहीं किया है. फिलहाल इस डिस्प्ले का यूज Galaxy S7 और दूसरे हाई एंड डिवाइस में किया जाता है.
रिपोर्ट से यह भी सामने आया है कि सैमसंग पहली कंपनी होगी जो एप्पल को AMOLED डिस्प्ले देगी, साथ ही LG डिस्प्ले और जापान डिस्प्ले भी एप्पल को यह स्क्रीन प्रोवाइड कराएंगे.
मुन्ज़िर अहमद