इस प्लान में Airtel चुनिंदा ग्राहकों को दे रहा है हर दिन 4GB डेटा

टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल ने अपने चुनिंदा प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान उतारा है, जिसमें हर दिन 4GB डेटा दिया जाएगा. एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के 999 रुपये वाले प्लान से रहेगा. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 90 दिन के लिए 90GB डेटा दिया जाता है.

Advertisement
Airtel ने पेश किया ये ऑफर Airtel ने पेश किया ये ऑफर

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल ने अपने चुनिंदा प्री-पेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान उतारा है, जिसमें हर दिन 4GB डेटा दिया जाएगा. एयरटेल के इस प्लान का मुकाबला जियो के 999 रुपये वाले प्लान से रहेगा. इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 90 दिन के लिए 90GB डेटा दिया जाता है.

टेलीकॉम टॉक कि रिपोर्ट के मुताबिक, एयरटेल प्री-पेड ग्राहकों को दिया जाएगा, यानी कुल 112GB डेटा. हालांकि ध्यान रहे ये प्लान केवल चुनिंदा ग्राहकों के लिए ही है. इस प्लान की कीमत 999 रुपये है साथ ही इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल भी दिया जा रहा है.

Advertisement

ग्राहक अगर इस प्लान को एयरेटल पेमेंट्स बैंक जरिए रिचार्ज करते हैं तो उन्हें भी मिलेगा. यदि आप जानना चाहें कि ये प्लान आपके लिए वैलिड है या नहीं एयरटेल रिचार्ज पोर्टल पर जाएं, अपना नंबर डालें और ब्रोज़ पैक सेक्शन में जाकर इंटरनेट सेलेक्ट करें. इसे मायएयरटेल ऐप में भी जाकर चेक किया जा सकता है.

इसके अलावा एयरटेल ने 695 रुपये, 795 रुपये, 799 रुपये और 899 रुपये जैसे दूसरे प्लान्स भी पेश किए हैं. 695 रुपये वाले प्लान में एयरटेल टू एयरटेल लोकल और STD अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 84 दिन के लिए 500MB 2G/3G/4G डेटा दिया जा रहा है. इसी तरह 795 रुपये वाले प्लान में बाकी फायदे 695 रुपये वाले प्लान की तरह ही रहेंगे केवल डेटा 500MB की जगह 1GB दिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement