Jio इफेक्ट: अब एयरटेल पर फ्री होगी रोमिंग

एयरटेल के इस ऑफर के बाद से अक्सर बाहर रहने वाले ग्राहकों को एक्टिवेशन और बिलिंग में काफी आसानी होगी.

Advertisement
अब एयरटेल पर फ्री होगी रोमिंग अब एयरटेल पर फ्री होगी रोमिंग

साकेत सिंह बघेल

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

रिलायंस को टक्कर देते हुए एयरटेल ने पहले से ही कई ऑफर अपने कस्टमर्स के उपलब्ध कराया है. अब एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए फ्री रोमिंग वाला ऑफर लेकर आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी जल्द ही अपने नेटवर्क से कॉल्स और इंटरनेट सर्विस पर रोमिंग चार्ज को खत्म कर देगा.

Update: कंपनी के एक बयान के मुताबिक 1 अप्रैल से इनकमिंग के दौरान फ्री होंगे और आउटगोइंग कॉल पर भी कोई प्रीमियम नहीं लगेगा. इसके अलावा डेटा पर भी कोई रोमिंग चार्ज नहीं लगेगा. देश में कहीं भी होम सर्कल वाला ही डेटा पैक लागू होगा.

Advertisement

कंपनी के इस फैसले से को फायदा पहुंचेगा. हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इनकमिंग कॉल्स, SMS और इंटरनेट से रोमिंग का चार्ज खत्म करने की तैयीरी में है साथ ही कंपनी का ये भी कहना है कि आउटगोइंग कॉल्स पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा.

हाल ही में जियो ने ये घोषणा कि थी की जियो के नेटवर्क पर . एयरटेल ने भी कॉलिंग के लिए कई के तरह प्लान पहले भी निकाले हैं. एयरटेल के रोमिंग फ्री वाले प्लान से कंपनी को घाटा तो उठाना ही होगा पर मार्केट में बने रहने के लिए ये जरुरी है. जियो ने टेलीकॉम कंपनियों के बीच के एक अलग तरह की स्पर्धा की शुरुआत कर दी है.

बहरहाल, एयरटेल के इस ऑफर के बाद से अक्सर बाहर रहने वाले ग्राहकों को एक्टिवेशन और बिलिंग में काफी आसानी होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »